राजीनामा नहीं करने पर दलित परिवार से मारपीट:हथियार लेकर घुसे बदमाश, नहीं मानने पर घर में लगा दी आग

Updated on 24-12-2022 05:17 PM

एसटी-एससी एक्ट के मामले में राजीनामा न करने के विवाद में एक पक्ष के लोगों ने दलित परिवार पर जमकर कहर बरपाया। आरोप है कि मारपीट के साथ आरोपियों ने उनके घर में आग भी लगा दी। फिलहाल घायल पुष्पेंद्र अहिरवार की हालत गंभीर बनी हुई है, पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

दरअसल, पुराने विवाद के राजीनामे को लेकर एक मजदूर पुष्पेंद्र के साथ 8-10 हथियारबंद बदमाशों ने जमकर मारपीट की। मारपीट के बाद बदमाशों ने पीड़ित मजदूर के घर में आग भी लगा दी। मारपीट में घायल युवक की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिसे इलाज के लिए झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। घटना निवाड़ी जिले के माड़िया गांव की है।

हथियार लेकर पहुंचे थे आरोपी

मारपीट में घायल पुष्पेंद्र ने बताया कि मणिया निवासी मोनू यादव, जगत सिंह और आशीष यादव अपने चार पांच अन्य साथियों के साथ उसके घर पहुंचे और गाली-गलौच करने लगे। जब उसने इसका विरोध किया तो चारों पांचों बदमाशों ने मिलकर उसके साथ जमकर मारपीट की। बदमाश बंदूक के बट, लाठी-डंडे और लोहे की रॉड लेकर पहुंचे थे।

पुष्पेंद्र की मां ने बताया कि वह घर के पास ही मजदूरी कर रहा था। इसी दौरान बदमाशों ने पुष्पेंद्र को देख लिया और मारते-मारते घर तक लाए और वहां भी मारा। बताया जा रहा है कि बदमाश घायल पुष्पेंद्र पर पुराने विवाद को लेकर राजीनामा करने का दबाव बना रहे थे। जब उसने राजीनामा नहीं किया तो उसके साथ मारपीट की गई।

मारपीट कर घर में लगाई आग

हथियारबंद बदमाशों ने पुष्पेंद्र के घर पर भी आग लगा दी। बहरहाल घायल पुष्पेंद्र का पृथ्वीपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार करने के बाद उसे झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया है। शिकायत मिलने के बाद पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
Advt.