वर्ल्‍ड कप शूटिंग चैम्पियनशिप का दूसरा दिन:10 मीटर एयर राइफल मिक्स में भारत को ब्रॉन्ज; चीन ने जीता गोल्ड

Updated on 23-03-2023 05:58 PM

इंटरनेशनल शूटिंग स्पोर्ट्स फेडरेशन (ISSF) वर्ल्ड कप शूटिंग चैम्पियनशिप का आज दूसरा दिन है।विभिन्न देशों के 38 खिलाड़ियों समेत भारत के 4 खिलाड़ी गोल्ड के लिए निशाना साध रहे हैं। चैम्पियनशिप की शुरुआत सुबह 9.30 बजे हुई। 10 मीटर एयर राइफल मिक्स के लिए चीन की दो टीम ने ब्रॉन्ज और गोल्ड के लिए क्वालिफाई किया। भारत ने ब्रॉन्ज के लिए क्वालिफाई किया।

ब्रॉन्ज कैटेगरी में भारत की नर्मदा नितिन राजू और आर पाटिल ने चीन के यू होनान और जहांग क्यू को हराया। गोल्ड के लिए मुकाबला चीन और हंगरी के बीच हुआ। चीन के हंग युटिन, सेंध लीहो ने हंगरी के डेनिश अस्तर और इस्वान पेनी को हराया।

बुधवार को पहले दिन भारत के सरबजोत सिंह ने 1 गोल्ड, वरुण तोमर ने ब्रॉन्ज जीता था। वुमन कैटेगरी में चीन की ली जुई ने गोल्ड और जर्मनी की डोरेन वेनेकैंप ने सिल्वर मेडल जीता।

दोनों राउंड में इन देशों के खिलाड़ी

10 मीटर एयर राइफल मिक्स और 10 मीटर एयर पिस्टल राउंड में गुरुवार को भारत, कोरिया, कजाकिस्तान, बांग्लादेश, जापान, हंगरी, स्विटजरलैंड, यूएसए, डेनमार्क, चेकिया, इजराइल, उज्बेकिस्तान आदि जैसे देशों के खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। 30 देशों के 300 से ज्यादा खिलाड़ी हैं। प्रतियोगिता में भारत से 37 शूटर हिस्सा ले रहे हैं। इनमें 20 पुरुष और 17 महिला शामिल हैं।

भारत के ये खिलाड़ी...

  • 22 साल की नर्मदा नितिन राजू ने अभी तक वर्ल्ड कप में एक गोल्ड मेडल जीता है।
  • 21 साल के हृदय हजारिका वर्ल्ड चैम्पियनशिप में 1, ISSF जूनियर वर्ल्ड कप में 1 गोल्ड और 1 ब्रॉन्ज मेडल जीत चुके हैं।
  • 14 साल की तिलोत्तमा सेन वर्ल्ड चैम्पियनशिप में 1 गोल्ड, 1 ब्रॉन्ज और वर्ल्ड कप में 1 ब्रॉन्ज जीत चुकी हैं।
  • 19 साल के रुद्राक्ष बाला साहेब पटेल वर्ल्ड चैम्पियनशिप में 2 गोल्ड, 1 सिल्वर, वर्ल्ड कप फाइनल में 1 गोल्ड, वर्ल्ड कप में 2 और ISSF जूनियर वर्ल्ड कप में 2 गोल्ड जीत चुके हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
Advt.