नाराज होकर घर से निकले युवक का पटरी किनारे मिला शव

Updated on 16-03-2024 12:03 PM

भोपाल। गोविंदपुरा पुलिस ने रेलवे पटरी के किनारे से एक युवक की लाश बरामद की है। मृतक ड्राइवरी करता था और घर से नाराज होकर निकला था। मर्ग कायम करने के बाद पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है।


वाहन चालक था मृतक

पुलिस के मुताबिक प्रेमनारायण (51) खजूरीकलां पिपलानी का रहने वाला था। फिलहाल वह रचना नगर झुग्गीबस्ती में पत्नी और बच्चों के साथ रह रहा था और हाउसिंग कारपोरेशन में वाहन चालक था। पिछले कुछ दिनों से वह घर पर खर्चा नहीं दे रहा था, जिसके कारण उसका पत्नी से विवाद होता था। गुरुवार की रात प्रेमनारायण घर से नाराज होकर निकला और वापस नहीं लौटा। शुक्रवार सुबह उसकी लाश घर के पास ही रेलवे पटरी के किनारे से बरामद हुई। अनुमान है कि किसी ट्रेन का धक्का लगने के कारण प्रेमनारायण की मौत हुई होगी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।


पानी के व्यापारी ट्रक ने रौंदा, मौत

उधर, पिपलानी इलाके में शुक्रवार सुबह बाइक सवार एक पानी के कारोबारी को ट्रक ने कुचल दिया, जिससे कारोबारी की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव का पीएम कराने के बाद लाश परिजन को सौंप दी है। टक्कर मारने वाले ट्रक चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।एएसआइ भारत मीना ने बताया कि कामता प्रसाद पटेल (58) टैगोर नगर पिपलानी में रहते थे। वह पानी का व्यवसाय करते थे और खुद के टैंकर से ही पानी की सप्लाई करते थे।शुक्रवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे कामता प्रसाद अपनी बाइक पर सवार होकर काम से निकले थे। वह जैसे ही खजूरीकला बाइपास चौराहे पर पहुंचे, वैसे ही एक तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल कामता प्रसाद को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डाक्टरों ने चेक करने के बाद मृत घोषित कर दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
Advt.