ग्वालियर-चंबल में घने कोहरे का अलर्ट:दतिया में विजिबिलीटी 200 मीटर रही, MP में नौगांव सबसे ठंडा

Updated on 27-12-2022 08:59 PM

मध्यप्रदेश में ठंड ने तेवर दिखाना शुरू कर दिए हैं। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के दौरान भिंड, मुरैना, श्योपुरकलां, शिवपुरी, ग्वालियर और दतिया में घना कोहरा रहने का पूर्वानुमान जताया है। दमोह, सागर, छतरपुर, टीकमगढ़ और निवाड़ी में भी कोहरा रह सकता है।

मध्यप्रदेश में 48 घंटे में ठंडक बढ़ गई है। इस सीजन पहली बार प्रदेश में रात का पारा 4 डिग्री सेल्सियस के नीचे आ गया। सबसे ठंडा नौगांव (छतरपुर) रहा। यहां सोमवार रात का पारा 3.8 डिग्री रिकॉर्ड हुआ। दतिया में घना कोहरा होने से विजिबिलिटी 200 मीटर तक रह गई। यहां न्यूनतम तापमान 4.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ।

हिमालय में बर्फबारी और उत्तरी हवाएं चलने से प्रदेश में दिन और रात के तापमान नीचे आ गया है। बुधवार से तीन दिन बाद तापमान में कुछ बढ़ोतरी हो सकती है। 30 दिसंबर के आसपास बादल छा सकते हैं। बादल छाने से तापमान बढ़ेगा। 31 दिसंबर को ठंड में कुछ कमी आ सकती है।

पश्चिमी हवाओं ने बढ़ाई ठंडक ... अगले 48 घंटे तक ऐसा ही मौसम

प्रदेश में शनिवार शाम से उत्तरी हवाएं आना शुरू हो गई थीं। इससे मध्यप्रदेश में दिन और रात का तापमान लुढ़क गया। पाकिस्तान से आने वाली हवाओं के कारण हिमालय में बर्फबारी हुई है। उत्तरी हवाएं चलने लगीं। इस कारण प्ररेश में इस सीजन ठंड ने पहली बार जोर पकड़ा है। अगले 48 घंटे तक मौसम इसी तरह बना रहेगा। इसके बाद मौसम में बदलाव होगा। तापमान में हल्की बढ़ोतरी होगी। 29 से लेकर 31 दिसंबर तक तापमान में हल्की बढ़ोतरी होगी। बादल तो छाएंगे, लेकिन बारिश की संभावना बहुत ज्यादा नहीं है।

1 जनवरी से फिर गिरेगा पारा

29 दिसंबर को सक्रिय सिस्टम का असर 31 दिसंबर तक रहेगा। इसके बाद 1 जनवरी से दिन और रात के तापमान में गिरावट हो सकती है। इससे प्रदेश भर में ठंड अपना जोर दिखाने लगेगी। अब तक बहुत ज्यादा स्ट्रॉन्ग सिस्टम नहीं बनने के कारण ठंड का असर कम रहा है। आने वाले समय में नए सिस्टम बनने की संभावना बनने लगी है।कहां-कैसे रहेगा तापमान

अगले एक सप्ताह के दौरान ग्वालियर, सागर और जबलपुर और उसके आसपास के जिलों में न्यूनतम तापमान 6 से 10 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। इन इलाकों में अधिकतम तापमान 20 से 24 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। भोपाल, इंदौर और उज्जैन और इसके आसपास के जिलों में रात का पारा 10 से 14 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। अधिकतम यानी दिन का पारा इन इलाकों में 22 से 28 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है।10 साल में सबसे गर्म दिसंबर

भले ही अब ठंड ने जोर पकड़ लिया हो, लेकिन मध्यप्रदेश में 10 साल में पहली बार ऐसा रहा जब दिसंबर में सर्दी ज्यादा नहीं रही। यानी ठंड लेट आई। लोगों को इस बार दिसंबर के शुरुआती दिनों में भी पंखे का सहारा लेना पड़ा। बीच में साइक्लोन मैंडूस के कारण सिर्फ दो दिन ही लोगों को दिन में सर्दी का अहसास हुआ, लेकिन रात को ठंड नहीं रही। प्रदेश के चार प्रमुख शहरों के दस साल के न्यूनतम तापमान पर नजर डालें, तो दिसंबर 2022 सबसे गर्म रहा। चारों प्रमुख शहरों में रात का पारा सबसे ज्यादा रहा। भोपाल और इंदौर में यह सबसे ज्यादा रहा। अब तक सबसे ज्यादा ठंड वाले जबलपुर-ग्वालियर में भी लोगों को ठंड इस बार कंपकंपा नहीं पाई।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
Advt.