संत रविदास जयंती पर आयुष विभाग प्रदेश में लगायेगा आयुष मेला

Updated on 21-01-2023 05:38 PM

आयुष विभाग संत रविदास जयंती 5 फरवरी को प्रदेश के प्रत्येक ब्लॉक में आयुष मेले आयोजित करेगा। आयुष राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री रामकिशोर कावरे ने इस संबंध में विभागीय अधिकारियों की बैठक में निर्देश दिये हैं।

उन्होंने कहा कि कि जिला प्रशासन के सहयोग से आयुष मेले लगाये जायें। मेले में प्रभारी मंत्री, सांसद, विधायक, जिला पंचायत अध्यक्ष, जनपद अध्यक्ष और पंचायत प्रतिनिधियों को आवश्यक रूप से आमंत्रित किया जाये। मेले का लाभ अधिक से अधिक जन-समुदाय तक पहुँचे, इसके लिये स्वयं-सेवी संगठनों के साथ जन-भागीदारी भी सुनिश्चित की जाए। मेले में संत रविदास के सामाजिक समरसता के संदेश एवं उपदेश के बारे में जन-सामान्य को जानकारी दी जाएगी।

निर्देशों में कहा गया है कि स्वास्थ्य मेले के दौरान विभाग द्वारा संचालित 'आयुष क्योर एप्प' और 'वैद्य आपके द्वार' योजना का व्यापाक प्रचार-प्रसार किया जाए। विभागीय अधिकारियों से कहा गया है कि स्वास्थ्य मेले में आये रोगियों का विशेषज्ञ चिकित्सा परामर्श के लिये 'आयुष क्योर एप्प' का उपयोग किया जाए।

विभाग द्वारा पिछले वर्ष 25 दिसम्बर पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी के जन्म-दिन सुशासन दिवस पर प्रदेश के प्रत्येक जिले में आयुष मेले लगाये गये थे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
Advt.