दोनों हाथ न होने के बावजूद आँगनवाड़ियों के दो सेक्टर का काम संभाल रही है बेटी संतोष - मुख्यमंत्री श्री चौहान

Updated on 10-03-2023 05:04 PM

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि प्रदेश में समाज की तरफ से कई प्रेरणादायी कार्य हो रहे हैं। ऐसे कार्यों के जब समाचार मिलते हैं तो स्वाभाविक रूप से मन में सुखद अनुभूति और प्रसन्नता होती है। राजगढ़ जिले की खिलचीपुर के महिला-बाल विकास कार्यालय में सुपरवाईजर के पद पर पदस्थ बेटी संतोष चौहान, महिलाओं के लिए प्रेरणा और उदाहरण बन गई है। दोनों हाथ न होने के बावजूद वे आँगनवाड़ियों के दो सेक्टर और 128 केन्द्रों का दायित्व बेहतर तरीके से निभा रही हैं। जरूरत पड़ने पर गाँव का दौरा कर, समस्याओं का निराकरण भी करती हैं। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने श्यामला हिल्स स्थित उद्यान में पौध-रोपण के बाद मीडिया प्रतिनिधियों से चर्चा में यह जानकारी दी।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने बताया कि वर्ष 1988 में बेटी संतोष, जब 8 वर्ष की थी और कक्षा 5वीं में पढ़ रही थी, तब करंट लगने से उनके दोनों हाथ चले गए थे। इलाज के बावजूद उनके हाथ नहीं बचे। उन्होंने हिम्मत नहीं हारी। मुश्किलों में काम करते हुए पढ़ाई पूरी की और आज महिला-बाल विकास विभाग में सुपरवाईजर के पद पर पदस्थ रह कर सबको प्रेरणा दे रही हैं। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने उन्हें बधाई और शुभकामनाएँ दी।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
Advt.