नरेला विधानसभा में तीव्र गति से हो रहा विकास - मंत्री श्री सारंग

Updated on 18-01-2023 05:26 PM

चिकित्सा शिक्षा मंत्री श्री विश्वास कैलाश सारंग ने मंगलवार को नरेला विधानसभा अंतर्गत वार्ड-58 में लगभग 4 करोड़ 52 लाख रूपये की लागत के डामरीकरण एवं सी.सी. सड़क निर्माण कार्यों का भूमि-पूजन किया। मंत्री श्री सारंग ने संबोधित करते हुए विगत 15 वर्षों में नरेला विधानसभा में किये गये विकास कार्यों का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि नरेला विधानसभा में विकास के अनुकरणीय कार्य हुए हैं। पक्की सड़कें, फ्लाई-ओवर और आदर्श ड्रेनेज सिस्टम क्षेत्र की पहचान बन गई है। मंत्री श्री सारंग ने कहा कि कस्तूरबा नगर में आंतरिक सड़कों के डामरीकरण एवं सी.सी. सड़क निर्माण से नागरिकों को सुगम आवाजाही की सहूलियत होगी। भूमि-पूजन कार्यक्रम के दौरान स्थानीय पार्षद, गणमान्य नागरिक एवं क्षेत्रीय रहवासी उपस्थित रहे।

वार्ड-58 में ये होंगे काम

मंत्री श्री सारंग ने नरेला विधानसभा अंतर्गत जोन क्रमांक-12 के वार्ड-58 में कस्तूरबा नगर के विभिन्न क्षेत्रों में 4 करोड़ 13 लाख रूपये की लागत से डामरीकरण, कस्तूरबा नगर सिटी हॉस्पिटल के सामने 19 लाख 13 हजार रूपये के डामरीकरण रोड कार्य सहित कस्तूरबा नगर में सरोज सदन के पास 19 लाख 99 हजार की लागत से सी.सी. सड़क के निर्माण कार्यों का भूमि-पूजन किया।

मंत्री श्री सारंग का जगह-जगह हुआ भव्य स्वागत

वार्ड-58 में विभिन्न विकास कार्यों के भूमि-पूजन के दौरान चिकित्सा शिक्षा मंत्री श्री सारंग के नेतृत्व में कस्तूरबा नगर, जैन मंदिर से चेतक चौराहा वार्ड कार्यालय तक विकास यात्रा निकाली गई। मंत्री श्री सारंग का विभिन्न स्थानों पर स्वागत मंचों से क्षेत्र के नागरिकों द्वारा उत्साहपूर्वक स्वागत किया गया। मंत्री श्री सारंग ने समस्त क्षेत्रवासियों का अभिवादन स्वीकार किया और जनता से मिले अपार स्नेह वर्षा के लिये सभी का आभार माना।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
Advt.