समाज के अंतिम छोर के व्यक्ति तक पहुँचेगी विकास यात्रा

Updated on 11-02-2023 05:58 PM

पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री रामखेलावन पटेल ने कहा है कि राज्य सरकार अपनी जन-कल्याणकारी योजना विकास यात्रा के माध्यम से समाज के अंतिम छोर के व्यक्ति तक पहुँचाने का प्रयास कर रही है। यात्रा के माध्यम से वंचित वर्ग के व्यक्तियों तक योजना का लाभ पहुँचाया जा रहा है। राज्य मंत्री श्री पटेल गुरूवार को अमरपाटन विधानसभा क्षेत्र के नारायणपुर में विकास यात्रा कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। यात्रा के दौरान उन्होंने करीब एक करोड़ रूपये के विकास कार्यों का भूमि-पूजन एवं लोकार्पण किया।

राज्य मंत्री श्री पटेल ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा हर घर में नल से जल, बिजली की निरंतर उपलब्धता, आयुष्मान कार्ड के माध्यम से नि:शुल्क उपचार की बेहतर व्यवस्था उपलब्ध कराई जा रही है। उन्होंने कहा कि विकास यात्रा का क्रम 25 फरवरी तक निरंतर चलेगा। राज्य मंत्री ने स्थानीय जन-प्रतिनिधियों से विकास यात्रा को सफल बनाने के लिये बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेने का आग्रह किया। राज्य मंत्री श्री पटेल ने यात्रा के दौरान आँगनवाड़ी भवन, सामुदायिक शौचालय, सीसी रोड, हाट-बाजार चबूतरा सहित अधो-संरचना से जुड़ी सुविधाओं का लोकार्पण एवं भूमि-पूजन किया।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
Advt.