3 करोड़ 97 हज़ार की लागत से नरेला विधानसभा के वार्ड 69 में होंगे विकास कार्य

Updated on 15-01-2023 04:23 PM

चिकित्सा शिक्षा मंत्री श्री विश्वास कैलाश सारंग ने नरेला विधानसभा के वार्ड 69 में लगभग 3 करोड़ 97 हज़ार के विकास कार्यों का भूमि-पूजन किया। उन्होंने वार्ड 69 में लगभग 84 लाख 64 हजार की लागत से विभिन्न क्षेत्रों में डामरीकरण और 86 लाख 14 हजार की लागत से सीमेंट कांक्रीट कार्यों और 10 लाख की लागत के अन्य विकास कार्यों का का भूमि-पूजन भी किया।

 मंत्री श्री सारंग ने नरेला विधानसभा में हुए विकास कार्यों का उल्लेख करते हुए कहा कि विधानसभा में विकास कार्य सदैव उनकी प्राथमिकता रही है। क्षेत्र में हर घर नर्मदा जल, सड़क, नाली, बिजली, अस्पताल, कॉलेज सहित समस्त क्षेत्रों में तेजी से विकास कार्य किये जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के हर घर में अब नर्मदा जल पहुँच रहा है। मंत्री श्री सारंग ने कहा कि क्षेत्र में 7-7 फ्लाई-ओवर की सौगात से नागरिकों को ट्रैफिक की समस्या से निजात मिली है। विकास और जनकल्याण का यह क्रम अनवरत जारी रहेगा।

नरेला विधानसभा अंतर्गत वार्ड 69 में भूमिपूजन के दौरान मंत्री श्री सारंग के नेतृत्व में प्रभात चौराहा से नर्मदा परिक्रमा पार्क तक विकास यात्रा निकाली गई। यात्रा के दौरान जगह-जगह स्वागत मंच बनाए गए थे। क्षेत्रवासियों ने आतिशबाजी एवं पुष्प-वर्षा के साथ स्वागत कर मंत्री श्री सारंग का विभिन्न विकास कार्यों की सौगात के लिये आभार व्यक्त किया।

इस मौके पर भोपाल महापौर श्रीमती मालती राय, स्थानीय पार्षद सहित गणमान्य जन व बड़ी संख्या में रहवासी उपस्थित थे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
Advt.