डिजि-एफएमएस पोर्टल से अब एकलव्य विद्यालयों में डिजिटली होगा पेमेंट

Updated on 14-04-2023 07:05 PM

जनजातीय कार्य विभाग द्वारा संचालित बावड़िया कला स्थित एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय (ई.एम.आर.एस.) में 3 दिवसीय प्रदेश स्तरीय डिजिटल पेमेंट कार्यशाला हुई। इसमें प्रदेश के विभिन्न जिलों के 63 ई.एम.आर.एस. के 126 प्राचार्य और लेखापालों ने भाग लिया। उन्हें सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया द्वारा तैयार किए गए डिजिटल पेमेंट पोर्टल 'डिजि-एफएमएस' का प्रशिक्षण दिया गया। वित्तीय वर्ष 2023-24 से प्रारंभ की गई इस डिजिटल पेमेंट व्यवस्था के लिए प्राचार्यों और लेखापालों को सेंट्रल बैंक के आई.टी. मैनेजर श्री मयंक गुप्ता और टी.सी.एस. के श्री अनुराग विश्वकर्मा द्वारा हैंड्स-ऑन ट्रेनिंग दी गई। उन्हें विद्यालय के सारे खर्च, डैशबोर्ड, विद्यार्थी मद, वेंडर क्रिएशन, पेमेंट क्रिएशन/अप्रूवल, फाइनेंस रिपोर्ट, अलॉटेड बजट और रिपोर्ट आदि से जुड़ी ट्रेनिंग लाइव पोर्टल पर दी गई।

अपर आयुक्त जनजातीय कार्य श्री कृष्ण गोपाल तिवारी ने प्रतिभागियों को विभिन्न विषयों पर निर्देश एवं मार्गदर्शन दिया। प्रतिभागियों को डिजिटल पेमेंट और फाइनेंस से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर तैयार पीपीटी द्वारा विभाग की फाइनेंस कंसल्टेंट सुश्री रूपाली सेन द्वारा प्रशिक्षण दिया गया। साथ ही उन्होंने प्रश्नों के उत्तर दिए और जिज्ञासाओं के समाधान भी किए। नव-निर्मित विभागीय पोर्टल से जुड़े अन्य तकनीकी पहलुओं पर विभाग के आईटी कंसल्टेंट श्री धीरज चौधरी ने प्रजेंटेशन दिया। सहायक संचालक श्री अनूप हिरवे, प्राचार्य डॉ. यशपाल सिंह, श्री धीरज चौहान और श्री राहुल चौहान उपस्थित रहे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
Advt.