राजगढ़ से 33 साल बाद लोकसभा चुनाव मैदान में उतर सकते हैं दिग्विजय सिंह, शुक्रवार को घोषणा संभव

Updated on 22-03-2024 12:25 PM

भोपाल। लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने मध्य प्रदेश के लिए प्रत्याशी चयन की प्रक्रिया गुरुवार को पूरी कर ली। पार्टी अपने दिग्गज नेताओं को चुनाव लड़ाने का निर्णय लिया है। गुना से भाजपा के ज्योतिरादित्य सिंधिया को पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अरुण यादव चुनौती देंगे तो पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह को राजगढ़ से चुनाव मैदान में उतारा जा सकता है। रतलाम से कांतिलाल भूरिया को चुनाव लड़ाने पर सहमति बनी है।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने बैठक के बाद मीडिया से चर्चा में कहा कि बड़े नेताओं के साथ 50 प्रतिशत युवाओं को चुनाव लड़ाने का सर्वसम्मति से निर्णय लिया है। प्रत्याशियों के नामों की घोषणा आज -कल में हो जाएगी।

18 सीटों पर उतारना है प्रत्याशी

बता दें कि कांग्रेस मध्य प्रदेश की 29 लोकसभा सीटों में से 10 के प्रत्याशी पहले ही घोषित कर चुकी है। एक सीट खजुराहो समझौते के तहत समाजवादी पार्टी को दी गई है। शेष 18 सीटों के लिए प्रत्याशी चयन पर गुरुवार को दिल्ली में केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में चर्चा हुई।

सूत्रों के अनुसार बैठक में दिग्गज नेताओं को चुनाव मैदान में उतारने पर सहमति बनी। इसमें बालाघाट से हिना कांवरे, विदिशा से विधायक देवेंद्र पटेल, उज्जैन से विधायक महेश परमार, शहडोल से विधायक फुंदेलाल सिंह मार्को, रीवा से नीलाम अभय मिश्रा, इंदौर से अक्षय कांति बम, भोपाल से अरुण श्रीवास्तव, दमोह से रंजीता गौरव पटेल, सागर से चंद्रभूषण सिंह बुंदेला को चुनाव लड़ाया जा सकता है। मुरैना और ग्वालियर सीट को लेकर अंतिम निर्णय होना बाकी है। बैठक में प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी जितेंद्र सिंह, विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार उपस्थित थे।

33 वर्ष बाद राजगढ़ से लोकसभा चुनाव मैदान में होंगे दिग्विजय

पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह राजगढ़ से 33 वर्ष बाद फिर चुनाव मैदान में होंगे। वे 1984 और 1991 में यहां से सांसद थे। 1994 में उपचुनाव हुआ, जिसमें उनके छोटे भाई लक्ष्मण सिंह चुनाव जीते थे। इसके बाद वे लगातार चार बार और यहां से सांसद चुने गए। 2009 में भी दिग्विजय सिंह के भरोसेमंद नारायण सिंह अमलाबे यहां से चुनाव जीत चुके हैं। दो बार से भाजपा के रोडमल नागर सांसद हैं और पार्टी ने उन्हें फिर प्रत्याशी बनाया है।

दिग्विजय सिंह ने 2019 का लोकसभा चुनाव भोपाल से लड़ा था और भाजपा की साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर से पराजित हुए थे। वर्तमान में वे मध्य प्रदेश से राज्य सभा सदस्य हैं और उनका कार्यकाल नौ अप्रैल 2026 तक है।

दिग्विजय सिंह शुक्रवार को राजगढ़ लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले विधानसभा क्षेत्र राजगढ़, खिलचीपुर, सारंगपुर और सुसनेर के वर्तमान एवं पूर्व विधायक, पूर्व सांसद, जिला, ब्लाक, बूथ, सेक्टर, मंडलम इकाइयों के अध्यक्ष सहित अन्य पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। शनिवार को राघौगढ़, चाचौड़ा, नरसिंहगढ़ और ब्यावरा विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
Advt.