अनुसंधान संस्थानों का प्रत्यक्ष अवलोकन विद्यार्थियों को अनुसंधान में नवाचार करने की प्रेरणा देगा: राज्य मंत्री श्री परमार

Updated on 17-02-2023 05:25 PM

स्कूल शिक्षा विभाग ने समग्र शिक्षा अभियान (सेकेन्डरी एजुकेशन) की स्वीकृत कार्य-योजना वर्ष 2022-23 में प्रदेश के विद्यार्थियों को राज्य के बाहर एक्सपोजर भ्रमण कराया। इन्दौर स्थित सुपर-100 योजना में अध्ययनरत कक्षा 11 वीं के 36 विद्यार्थी एवं 4 शिक्षक सदस्यों सहित 40 सदस्यीय दल प्रदेश से केरल भेजा गया है। इन विद्यार्थियों ने 15 फरवरी को विक्रम साराभाई स्पेस सेंटर थुम्बा, तिरूवनंतपुरम (केरल) में रॉकेट लांचिंग प्रदर्शन का प्रत्यक्ष अवलोकन किया। विद्यार्थियों ने यहाँ अनुसंधान संबंधी कार्यशैली एवं तकनीकों की बारीकियों को जाना।

स्कूल शिक्षा (स्वतंत्र प्रभार) एवं सामान्य प्रशासन राज्य मंत्री श्री इन्दर सिंह परमार ने स्कूली विद्यार्थियों के विक्रम साराभाई स्पेस सेंटर थुम्बा के एक्सपोजर भ्रमण एवं सुरक्षित यात्रा के लिए स्कूल शिक्षा विभाग एवं लाभान्वित विद्यार्थियों को शुभकामनाएँ दी। राज्य मंत्री श्री परमार ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में शिक्षा को गुणवत्तापूर्ण एवं रोजगारपरक बनाने के साथ विद्यार्थियों को बहुमुखी प्रतिभा सम्पन्न बनाने के लिए राज्य सरकार दृढ़ संकल्पित है। उन्होंने कहा कि विद्यालयीन बच्चों को इस तरह के एक्सपोजर विजिट करवाने से उन्हें स्वाभाविक प्रतिभा को निखारने का अवसर मिल रहा है। प्रदेश के विद्यार्थी इस तरह के भ्रमण से विज्ञान, तकनीक एवं अनुसंधान जैसे अनुभवों का परोक्ष अवलोकन कर रहे हैं। शैक्षणिक गतिविधियों के साथ अनुसंधान एवं तकनीकी संस्थानों का अवलोकन, विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य एवं करियर के लिए आधारशिला तैयार करने का अवसर है। निश्चित रूप से यह विजिट विद्यार्थियों में अनुसंधान को लेकर उनकी रूचि अनुरूप मनोभावों में नवाचार के लिए दिशा प्रदान करेगा और उन्हें अनुसंधान के क्षेत्र में करियर बना कर राष्ट्रसेवा के लिए प्रेरित करेगा।

दल 17 फरवरी को कन्याकुमारी स्थित स्वामी विवेकानंद रॉक मेमोरियल का भ्रमण भी करेगा। स्कूल शिक्षा विभाग ने इस एक्सपोजर विजिट के लिए विद्यार्थियों को वायुमार्ग द्वारा इन्दौर से तिरूवनंतपुरम भेजा है। दल 18 फरवरी को वापस इंदौर पहुँचेगा।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
Advt.