विभागीय समन्वय में हुई ट्रांसजेंडर नीति पर चर्चा, शीघ्र लागू होगी नीति

Updated on 02-03-2023 05:41 PM

प्रमुख सचिवसामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण श्री प्रतीक हजेला की अध्यक्षता में आज ट्रांसजेंडर नीति मध्यप्रदेश निर्धारण के लिए बैठक में सभी विभागों के वरिष्ठ अधिकारियों ने अपने अभिमत देने के पूर्व मंथन किया। इसके पूर्व ट्रांसजेंडर के समूहों के साथ हुई बैठक से निकले तमाम महत्वपूर्ण मुद्दों पर भी चर्चा की गई। बताया गया कि प्रदेश में शीघ्र ही ट्रांसजेंडर नीति को अमल में लाया जायेगा।

ट्रांसजेंडर नीति मध्यप्रदेश का उद्देश्य समाज में इनके प्रति भेद-भाव को समाप्त करते हुए मुख्यधारा में शामिल करना है। राज्य शासन ने समानता के अवसर उपलब्ध कराने के लिये गत 24 फरवरी को ही सभी शासकीय दस्तावेजों में पुरूष/महिला के साथ उभयलिंगी का उपयोग करने के भी निर्देश दिये हैं। संपूर्ण देश में उभयलिंगी व्यक्ति (अधिकारों का संरक्षण) अधिनियम देश में 2020 और मध्यप्रदेश उभयलिंगी (अधिकारों का संरक्षण) अधिनियम 2022 से प्रभावशील है।

नीति बनाने का उद्देश्य अधिनियम और नियमों का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करना, ट्रांसजेंडर के अधिकारों और पात्रताओं का संरक्षण, रोजगार एवं स्व-रोजगार के लिये प्रयासों को प्रोत्साहित करना, बराबरी के अवसर और वातावरण विकसित करना, गरिमामय एवं हिंसा मुक्त जीवन के साथ अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता, समाज में प्रभावी समावेशीकरण सुनिश्चित करना, क्रियान्वयन तंत्र को सशक्त करना, राज्य के सभी ट्रांसजेंडर व्यक्तियों तक पहुँच के लिये आवश्यक सुविधाओं की व्यवस्था करना, कल्याणकारी योजनाओं की पहुँच, ऋण सुविधा, बैंकिंग, वित्तीय सेवाओं तक पहुँच आदि हैं।

बैठक में लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, सामान्य प्रशासन, स्कूल शिक्षा, उच्च शिक्षा, विधि एवं विधायी, वाणिज्य एवं उद्योग, पंचायत एवं ग्रामीण विकास, जनसंपर्क, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति, महिला-बाल विकास, सूचना एवं प्रौद्योगिकी, जेल, कौशल विकास, तकनीकी शिक्षा, अनुसूचित जाति-जनजाति कल्याण, श्रम, योजना एवं आर्थिक सांख्यिकी और लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों ने नीति में शामिल किये जाने योग्य अपने विभाग से संबंधित महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा की।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
Advt.