जिला मुख्यालय करें कॉमर्शियल लैंड पर फोकस : अध्यक्ष श्री तिवारी

Updated on 29-03-2023 05:26 PM

मध्यप्रदेश गृह निर्माण एवं अधो-संरचना मंडल के अध्यक्ष पं. आशुतोष तिवारी ने कहा है कि सभी उपायुक्त अपने जिले में उपलब्ध कॉमर्शियल लैंड को लेने के लिए फोकस करें। श्री तिवारी आज मंडल की विकास गतिविधियों की भोपाल स्थित पर्यावास भवन में समीक्षा कर रहे थे। अध्यक्ष श्री तिवारी एवं मंडल आयुक्त श्री चंद्रमौलि शुक्ल ने मंडल द्वारा पुर्नघनत्वीकरण, सु-राज, आवासीय योजना, आवासीय अटल आश्रय योजना एवं निर्माणाधीन कार्यो में संविदाकार के विरूद्ध की गई कार्रवाई की जिलेवार समीक्षा की। अध्यक्ष श्री तिवारी ने कहा कि आवासीय भूमि का चयन करते समय भूमि का आकार प्रकार नहीं देखें बल्कि आम आदमी को आवासीय कॉलोनी के नजदीक कितनी सुविधाएँ उपलब्ध प्रदान कर सकते हैं इसे ध्यान में रखें।

योजना के लिए करें भूमि का चिन्हांकन

मंडल आयुक्त श्री चंद्रमौलि शुक्ल ने सर्किल उपायुक्तों से वर्चुअली कहा कि प्रत्येक जिले में कम से कम एक-एक आवासीय एवं अटल आश्रय योजना प्रारंभ होना चाहिए। इसके लिए भूमि का चयन करें। श्री शुक्ल ने इंदौर, उज्जैन, सागर,जबलपुर, रीवा एवं शहडोल के वृत्त अधिकारियों से चर्चा की। श्री शुक्ल ने कहा कि अपने जिले में रिक्त शासकीय भूमि को चिन्हित कर ऑन लाइन पंजीयन करायें। उन्होंने कहा कि अटल आश्रय योजना में ऐसी जमीन का प्रस्ताव दें जो शहर से ज्यादा दूर नहीं हो। ऐसी भूमि जिसका बिक्रित मूल्य हो।

आयुक्त श्री शुक्ल ने कहा कि उच्च शिक्षा विभाग के अंतर्गत रिडेन्सीफिकेशन के प्रस्ताव देखें। इसके लिए प्रोजेक्ट रिपोर्ट तैयार करें और उसके बाद उच्च शिक्षा विभाग सुनिश्चित करेगा कि कौन से प्रोजेक्ट पर काम करना है। उन्होंने उपायुक्त ग्वालियर से कहा कि दतिया जिले में लगभग 50 एकड़ जमीन अलग-अलग लोकेशन पर तलाश करें। जिला कलेक्टर से मिल कर उपयुक्त जमीन के लिए ऑन लाइन एप्लाई करें।

बैठक में अपर आयुक्त श्री एस.के.मेहर. श्री एस.के.वर्मा, श्री बी.एल. सोलंकी, उपायुक्त श्री एम.के. साहू, मंडल की मुख्य वास्तुविद श्रीमती सुनीता सिंह एवं जिला मुख्यालय के सभी अधिकारी वर्चुअली उपस्थित थे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
Advt.