विकास यात्राओं में जिले कर रहे हैं नवाचार - मुख्यमंत्री श्री चौहान

Updated on 09-02-2023 09:30 PM

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि प्रदेश में विकास यात्राओं का क्रम जारी है। सभी 230 विधानसभा क्षेत्रों में विकास यात्राएँ चल रही हैं। इसमें लोकार्पण, भूमि-पूजन, जन-कल्याणकारी योजनाओं के पात्र व्यक्तियों से आवेदन लेने और स्वीकृति प्रदान करने का कार्य निरंतर किया जा रहा है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के सबका साथ-सबका विकास के उद्देश्य को साकार करते हुए प्रदेश में विकास और जन-कल्याण की लहर चल रही है। जिलों में नवाचार हो रहे हैं, ग्राम स्तर की प्रतिभाओं जैसे खिलाड़ियों, मेरिट में आने वाले बच्चों और जन-सेवा का कार्य करने वालों का सम्मान किया जा रहा है। विकास यात्राएँ बहुउद्देशीय हो गई हैं। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने श्यामला हिल्स स्थित उद्यान में पौध-रोपण के बाद मीडिया प्रतिनिधियों से चर्चा में यह बात कही।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि विकास यात्राओं में विभिन्न जिलों द्वारा नवाचार भी किए जा रहे हैं। गुना जिले में प्रत्येक पंचायत में विकास की दीवार का उद्घाटन किया जा रहा है, इन दीवारों पर विभिन्न मदों में गए कार्यों का विवरण दर्ज किया गया है। मंडला में प्रत्येक ग्राम पंचायत में गत पाँच वर्ष में हुए निर्माण कार्यों का दीवार पर लेखन के साथ सभी गाँवों में विकास उपवन और ग्राम पंचायतों में ई-पुस्तकालय आरंभ किए जा रहे हैं। राजगढ़ जिले में हितग्राहियों को जन अधिकार-पत्र जारी किए जा रहे हैं। सीहोर में सुरक्षित सीहोर अभियान में पात्र व्यक्तियों को बीमा योजनाओं से जोड़ा जा रहा है। इसी क्रम में श्योपुर जिले के सभी ग्रामों में चीता स्वागत रैली और वनों की रक्षा के लिए कुल्हाड़ी त्यागो अभियान चलाया जा रहा है।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि झाबुआ जिले में बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें पोषण कार्ड दिए जा रहे हैं। इंदौर जिले में हुए नवाचारों में ग्राम पंचायत में ई-बुक का निर्माण, नगरीय क्षेत्र में रूफ वॉटर हार्वेस्टिंग को प्रोत्साहित करने के लिए इस काम से जुड़े लोगों का सम्मान, छात्रावासों में छात्रों का स्वास्थ्य परीक्षण और बालिकाओं में एनीमिया की जाँच तथा जल-संरक्षण का संदेश देने के लिए अमृत सरोवरों से कलश यात्राएँ निकाली जा रही हैं। साथ ही जिले में जन-भागीदारी से आँगनवाड़ियों को समृद्ध करने तथा सफाई मित्रों के सम्मान के लिए गतिविधियाँ जारी हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
Advt.