धर्मांतरण से 2 माह पहले डीएम को बताना होगा धर्म बदलने का कारण

Updated on 16-12-2022 10:11 PM
मध्यप्रदेश में अब आम नागरिकों को स्वेच्छा से धर्म परिवर्तन करने का अधिकार होगा। इसके लिए राज्य सरकार ने मध्यप्रदेश धर्मिक स्वतंत्रता नियम बना कर लागू कर दिए है। जो भी व्यक्ति धर्म परिवर्तन करना चाहता है उसे धर्म परिवर्तन के लिए उस जिले के जिला मजिस्ट्रेट को साठ दिन पहले सूचित करना होगा। इसके लिए उसे एक विधिवत घोषणा पत्र भरकर देना होगा।

यदि कोई धर्माचार्य और अन्य कोई व्यक्ति जो धर्म परिवर्तन का आयोजन करना चाहता है तो उसे भी जिले के मजिस्ट्रेट को जहां ऐसा धर्म संपरिवर्तन संस्कार आयोजित किया जाना प्रस्तावित है ऐसे आयोजन से साठ दिन पूर्व उसकी सूचना देना होगा।

जिला मजिस्ट्रेट को इस घोषणा, सूचना, घोषणाकर्ता अथवा सूचनाकर्ता व्यक्ति द्वारा स्वयं पहुंचकर दी जाएगी अथवा रजिस्ट्रीकृत डाक से या इलेक्ट्रानिक माध्यम से दी जा सकेगी। जिला मजिस्ट्रेट घोषणा या सूचना प्राप्त होने पर इसकी पावती भी देगा। जिला मजिस्ट्रेट माह के दौरान उसके द्वारा प्राप्त की गई घोषणा, सूचनाओं एवं जारी अभियोजन स्वीकृति की एक रिपोर्ट हर माह की दस तारीख तक राज्य सरकार को भेजेगा।

धर्मांतरण करवाने वाले को भी देनी होगी जानकारी

जो धर्माचार्य धर्मांतरण कराएगा उसे भी जिला मजिस्ट्रेट को धर्म परिवर्तन के लिए मिलने वाली सूचना की पूरी जानकारी देना होगा। इसमें धर्म परिवर्तन कराने वाले व्यक्ति, उसके माता-पिता, आयु, पता, अनुसूचित जाति या जनजाति वर्ग की स्थिति में जाति का पूरा ब्यौरा देना होगा। धर्म परिवर्तन के लिए आयोजन स्थल, धर्माचार्य का नाम, योग्यता और पूरा पता देना होगा। इसके बाद जिला मजिस्ट्रेट इसकी पावती देंगे।

हर माह यह रिपोर्ट देना होगा

महीने के दौरान जिला मजिस्ट्रेट गृह विभाग को प्राप्त घोषणाओं की संख्या, सूचनाओं की संख्या, अध्यादेश के अधीन संस्थित अभियोजनों की संख्या, अभियोजन स्वीकृतियों की संख्या, शून्य घोषित विवाहों की संख्या, अध्यादेश की धाराओं का उल्लंघन करने वाली संस्थाओं, संगठनों की संख्या, अध्यादेश के अधीन दोष मुक्तियों तथा दोष सिद्धियों की मास के दौरान संख्या की जानकारी देना होगा।

यह बताना होगा घोषणा पत्र में…

स्वयं की इच्छा से बिना किसी दबाव, प्रलोभन या प्रपीड़न के धर्म परिवर्तन के लिए आवश्यक अनुष्ठान करने की इच्छा प्रकट करने वाली घोषणा करना होगा। इसमें उस व्यक्ति का नाम जिसका धर्म परिवर्तित होना है।

उसके पिता माता का नाम, उसका पता, आयु, जन्मतिथि, लिंग, अवयस्क की स्थिति में संरक्षक का पूरा नाम, पता, यदि वह अनुसूचित जाति या अनुसूचित जनजाति का है तो ऐसी जाति का विवरण, उस स्थान का नाम जहां धर्मांतरण अनुष्ठान किया जाना है उसका पूरा पता, धर्म परिवर्तन किए जाने की तारीख, धर्माचार्य का नाम, योग्यता और अनुभव तथा पता भी बताना होगा।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
Advt.