डॉक्टरों ने पुतले पर करके सिखाया, इस प्रकार दी जाती है हार्ट पेशेन्ट राहगीर को CPR

Updated on 25-02-2023 11:51 PM

कुछ दिनों पहले ग्वालियर में एक महिला सब इन्सपेक्टर ने एक वृद्ध को CPR (कार्डियो पल्मोनरी रिस्यूसिटेशन) देकर उसकी जान बचाई थी, लेकिन मुरैना पुलिस के अधिकारियों व आरक्षकों को CPR देना नहीं आता है। लिहाजा ADG राजेश चावला के नेतृत्व में मुरैना के पुलिस परेड ग्राउण्ड में जिला चिकित्सालय के चिकित्सकों को बुलाया गया जहां उन्होंने निरीक्षकों व आरक्षकों को बताया कि राहगीर को कार्डियक अरेस्ट आने पर कैसे CPR देकर उसकी जान बचाई जा सकती है।

बता दें, कुछ दिनों पहले ग्वालियर में एक अधेड़ को उस वक्त कार्डियक अरेस्ट का अटैक पड़ा था, जब वह किसी काम से घर से बाजार जा रहा था। उसी दौरान एक महिला सब इन्सपेक्टर ने उनको CPR देकर व मुंह से सांस देकर उनकी जान बचाई थी। ग्वालियर महिला पुलिस की इस सब इन्सपेक्टर की तारीफ जब मीडिया ने छापी तो पुलिस विभाग भी पीछे नहीं रहा तथा विभाग ने उसको इस काम के लिए सम्मानित किया था। उसके बाद पुलिस विभाग को यह महसूस हुआ कि क्यों न सभी मैदानी अधिकारियों व कर्मचारियों को CPR देने के लिए ट्रेनिंग दी जाए, जिससे जरूरत पड़ने पर कार्डियक अरेस्ट के मरीजों की जान बच सके। इसी विचार के मद्देनजर मुरैना में भी शनिवार को पुलिस परेड ग्राउण्ड में ADG राजेश चावला के नेतृत्व में पुलिस अधीक्षक द्वारा कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें जिला चिकित्सालय के डाक्टरों को बुलाया गया जिन्होंने मंच पर एक पुतले पर CPR देने का प्रयोग करते हुए पुलिस के अधिकारियों व आरक्षकों को CPR देने की ट्रेनिंग दी।

हर उम्र के बच्चे को अलग तरह से दें CPR

इस मौके पर जिले के CMHO डॉ. राकेश शर्मा ने कार्यक्रम में मौजूद पुलिस अधिकारियों व आरक्षकों को बताया कि एक साल के बच्चे को CPR कैसे देनी है, एक से 5 साल तक के बच्चे को CPR कैसे देनी है तथा बड़े व्यक्ति को CPR कैसे देना है।

इस प्रकार बच्चों को दी जाती CPR

सीपीआर में बच्चे की उम्र का विशेष ख्याल रखा जाता है। इसमें एक वर्ष तक के नवजात को अंगूठी द्वारा सीपीआर दी जाती है तथा मुंह से सांस दी जाती है। जिससे उसकी सांस वापस आ जाती है। एक साल से बड़े बच्चे को दो अंगूठों से CPR दी जाती है। इस प्रक्रिया से बच्चों के शरीर में सांस पहुंचाई जाती है।

इन केसों में बच्चों को दी जाती CPR

  1. बच्चे को सांस लेने में तकलीफ होने पर।
  2. हवा के लिए तड़पने पर।
  3. छूने के बाद भी कोई रिस्पांड न करने पर।
  4. कोई गतिविधि न करने पर।
  5. अलर्ट न रहने की स्थिति में।
  6. कोई अचानक से लगी चोट से बच्चे के शरीर का फंक्शन करना बाधित होने पर।
  7. जब बच्चा किसी बड़ी साइज की चीज को मुंह में लेने की कोशिश कर रहा हो, वह उसके एयर वे में अटक जाती है, तो भी सीपीआर की जरूरत पड़ सकती है। चॉकिंग से बच्चे के फेफड़ों में हवा का फ्लो नहीं पहुंच पाता है।
  8. डूबने की स्थिति में भी बच्चे के फेफड़ों में पानी भर सकता है, इस स्थिति में उसे तुरंत सीपीआर की जरूरत पड़ती है।
  9. बिजली का शॉक लगने के कारण भी ऐसा हो सकता है।
  10. कई बार ज्यादा इन्फेक्शन होने पर भी बच्चे को सीपीआर की जरूरत पड़ सकती है।

इस प्रकार दी जाती CPR

  1. बच्चे को एक फ्लेट सर्फेस पर लिटा दें। इसके बाद बच्चे की ब्रेस्ट बोन पर दो अंगुलियां रखें। बच्चे को तेजी से 30 कंप्रेशन दें। जोर से छाती को दबाएं, ताकि वह डेढ़ इंच नीचे जा सके। एक मिनट में 100 से 120 चेस्ट कंप्रेशन चाहिए। यह जरूर ध्यान रखें कि बीच में बच्चे की छाती वापिस से सामान्य हो रही हो। इसके बाद बच्चे के माथे पर हाथ रखें और उसके सिर को थोड़ा सा हिलाएं। इसके बाद अपने मुंह को बच्चे के नाम पर रखें, ताकि भाग सील हो जाए और फिर दो ब्रीथ थें।

बड़ों को इस प्रकार दें CPR

बड़े लोगों, अधेड़ व बुजुर्गों को अलग प्रकार से CPR दी जाती है। इसमें एक मिनट में 100 से 120 बार छाती को बीच में जोर से और तेजी से पुश करना होता है। हर एक पुश के बाद छाती को वापस अपनी सामान्य स्थिति में आने दें। CPR की इस विधि को हैंड्स ओनली, कहा जाता है और इसमें व्यक्ति के मुंह में सांस देना शामिल नहीं होता है। जब छाती दबाने से भी सांस नहीं आती है तो पीड़ित को मुंह से सांस देकर भी CPR दी जाती है। इसमें सांस देने के बाद अगर सांस सीने में जा रही है, सीना ऊपर उठ रहा है तो उस सांस को बाहर निकलने दें और फिर दूसरी बार सांस दें। अगर सांस सीने तक नहीं पहुंच रही है तो मरीज के सिर को थोड़ा पीछे करें और फिर से सांस दें। ऐसा 30 बार हाथों से CPR देने के बाद दो बार मुंह से CPR देना जारी रखा जा सकता है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
Advt.