डॉ. अंबेडकर जयंती का आयोजन पूर्ण भव्यता और गरिमा के साथ किया जाए : मुख्यमंत्री श्री चौहान

Updated on 13-04-2023 06:10 PM

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि भारतीय संविधान और आधुनिक भारत के निर्माता भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती पर महू, महेश्वर और ग्वालियर में होने वाले कार्यक्रम पूर्ण भव्यता और गरिमा के साथ किए जाएँ। डॉ. अंबेडकर की जयंती पर 14 अप्रैल को महू और महेश्वर में कार्यक्रमों के आयोजनों के साथ ही 16 अप्रैल को ग्वालियर में डॉ. अंबेडकर महाकुंभ किया जा रहा है। भारत रत्न डॉ. अंबेडकर का गरीब, दलित और वंचितों के उत्थान में महत्वपूर्ण योगदान है। सभी महाकुंभ में शामिल हों और डॉ. अंबेडकर के प्रति अपना आदर भाव प्रकट करें।

मुख्यमंत्री श्री चौहान डॉ. अंबेडकर की जयंती पर होने वाले कार्यक्रमों के लिए जारी तैयारियों की समीक्षा कर रहे थे। मुख्यमंत्री निवास स्थित कार्यालय भवन समत्व में हुई बैठक में केन्द्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, प्रदेश के जल संसाधन मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट, सांसद श्री वी.डी. शर्मा, श्री हितानंद शर्मा, मुख्य सचिव श्री इकबाल सिंह बैंस तथा अन्य अधिकारी उपस्थित थे। इंदौर, खरगोन और ग्वालियर के कलेक्टर वर्चुअली जुड़े। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने ग्वालियर महाकुंभ संबंधी ग्वालियर के गणमान्य नागरिकों से भी वर्चुअली चर्चा की।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि डॉ. अंबेडकर महाकुंभ प्रदेश में विकास और कल्याण की नई दिशा का आरंभ होगा। इसके आयोजन और व्यवस्था में सभी पंचायत प्रतिनिधि, जन-प्रतिनिधि अपना दायित्व निभाएँ। ग्वालियर महाकुंभ क्षेत्र के लिए सौभाग्य का विषय है, प्रत्येक गाँव का महाकुंभ में प्रतिनिधित्व हो। आवागमन, बैठक और पेयजल व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया जाए।]


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
Advt.