मप्र में वीजा कार्यालय खोलने हेतु केंद्रीय मंत्री सिंधिया से मिले डॉ दुबे

Updated on 08-04-2023 06:44 PM
- प्रधानमंत्री पर लिखी गई पुस्तक की भेंट, भिंड आने का किया आग्रह

भिण्ड।  भारतीय जनता पार्टी मध्यप्रदेश के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य वरिष्ठ भाजपा नेता डॉ रमेश दुबे ने नागरिक उड्डयन मंत्रालय पहुंचकर केंद्रीय नागरिक उड्डयन एवं इस्पात मंत्री श्रीमंत ज्योतिरादित्य सिंधिया से शिष्टाचार भेंट की और मध्यप्रदेश में वीजा कार्यालय खोलने हेतु आग्रह किया।
डॉ दुबे ने केंद्रीय मंत्री सिंधिया को मांग पत्र देते हुए आग्रह किया कि मध्यप्रदेश एवं छत्तीसगढ़ के लोगों को वीजा बनवाने के लिए दिल्ली या अहमदाबाद जाना पड़ता है, कई मशक्कतों के बाद उनका वीजा बन पाता है। इस समस्या से निजात दिलाने के लिए एक नवीन वीजा कार्यालय मध्यप्रदेश में खोला जाए। यदि नवीन कार्यालय मध्यप्रदेश में खोला जाता है तो दोनों प्रदेश के 110 जिलों को लाभ होगा और लोगों को दिल्ली एवं अहमदाबाद नहीं जाना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि वीजा कार्यालय मध्यप्रदेश में खोले जाने से मध्यप्रदेश एवं छत्तीसगढ़ के छात्रों को विदेश में शिक्षा ग्रहण एवं रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे, लोगों को बहुत सहूलियत मिलेगी। केंद्रीय मंत्री श्री सिंधिया ने डॉ दुबे के आग्रह पर सहमति जताते हुए कहा कि जल्द ही इस विषय पर नागरिक उड्डयन मंत्रालय कार्यवाही करेगा।
शिष्टाचार भेंट के दौरान डॉ रमेश दुबे ने केंद्रीय मंत्री सिंधिया को "मोदी@20" नाम की पुस्तक भेंट की और भिण्ड जिले में पधारने हेतु निवेदन किया। जिस पर श्रीमंत सिंधिया ने सहर्ष हामी भरते हुए कहा कि भिण्ड सहित समूचा ग्वालियर-चम्बल अंचल मेरा परिवार है,भला मैं कैसे दूर रह सकता हूँ, मैं जल्द ही अवश्य आऊंगा और अपने परिवार से मिलूंगा, साथ ही केंद्रीय मंत्री ने डॉ रमेश दुबे से भिण्ड के विकास पर चर्चा की और सभी की कुशलक्षेम जानी।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
Advt.