दो ट्रकों की आमने-सामने की भिड़ंत में चालक फंसा, मशक्कत के बाद पुलिस ने निकाला

Updated on 14-02-2023 08:01 PM

रीवा जिले के चोरहटा बाईपास में मंगलवार की भोर 4 बजे एक भीषण सड़क हादसा हुआ है। यहां दो ट्रकों की आमने-सामने की भिड़ंत में सीमेंट से लोड ट्रक का चालक बुरी तरह फंस गया। जिसको कटर से ट्रक की बॉडी को काटकर बाहर निकाला गया है। गनीमत थी कि जिस तरह हादसा हुआ है। फिर भी दोनों ट्रकों के चालक व खलासी बाल-बाल बच गए है।

बताया गया कि हाईवे में लंबी लाइन लग जाने के बाद अन्य वाहनों के चालक पहुंचे। काफी देर बाद राहगीरों ने डायल 100 को सूचना दी। जानकारी के बाद पहुंची पुलिस ने क्रेन की मदद से दोनों ट्रकों में फंसे चालक व खलासी को बाहर निकाला है। करीब 4 घंटे तक चले रेस्क्यू के कारण नेशनल हाईवे 30 में वाहनों के पहिए थम गए।

ये है मामला
चोरहटा थाना प्रभारी निरीक्षक अवनीश पाण्डेय ने बताया कि 14 फरवरी की सुबह बाईपास में बड़ी दुर्घटना हुई है। चालकों ने कहा कि पहला ट्रक जबलपुर की तरफ से आ रहा था। जो नासिक से अंगूर लोड कर हनुमान जाने वाला था। वहीं दूसरा ट्रक बघवार से सीमेंट लोड कर टीकमगढ़ ​के लिए निकला। दोनों ट्रक जैसे ही सारकिन होटल से मैदानी स्थित डीपाल स्कूल के मध्य पहुंचे। तभी तेज रफ्तार होने के कारण आपस में भिड़ गए।

6 घंटे बाद पूरी तरह खुला हाईवे
थाना प्रभारी की मानें तो सुबह 6 बजे हादसे की सूचना आई थी। जानकारी के बाद चोरहटा थाने का अमला मौके पर पहुंचा है। सबसे पहले ट्रक में फंसे ड्राइवर व क्लीनर को बाहर निकलवाया है, लेकिन सीमेंट से लोड ट्रक का चालक बुरी तरह से जख्मी हो गया है। जिसको अस्पताल भेजवाया है। वहीं सुबह 8 बजे तक यातायात बहाल हो चुका है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि पुलिस ने पहले दोनों ट्रकों से माल खाली कराया। इसके बाद क्रेन के सहारे दोनों ट्रकों को उठाकर साइड में किया है। तब जाकर दोपहर 12 बजे तक पूरी तरह यातायात बहाल हुआ है। अब दोनों ट्रकों के मालिक अन्य वाहनों की मदद से अपना माल लोड कर संबंधित स्थान पहुंचाएंगे। गौरतलब है कि टू लेन बाईपास में दुर्घटना आम बात है। यहां दोनों लेन पर नाली नुमा सड़कें बनी है। ऐसे में नाली में घुसा ट्रक दोबारा बाहर नहीं निकल पाते। जिससे हादसे होते है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
Advt.