कई शहरों में बूंदाबांदी; वेस्टर्न डिस्टरबेंस की वजह से बदला मौसम

Updated on 02-03-2023 06:08 PM

मध्यप्रदेश में बदले मौसम और चक्रवाती हवा के घेरे ने 'गर्मी' उड़ा दी है। मार्च के पहले ही दिन कई शहरों में बूंदाबांदी हुई, जबकि बादल भी छाए रहे। गुरुवार को भी ऐसा ही मौसम रहेगा। मौसम वैज्ञानिकों की माने तो उत्तर भारत में एक वेस्टर्न डिस्टरबेंस है। इस कारण राजस्थान के दक्षिण-पश्चिम हिस्से में चक्रवाती हवा का घेरा बना है। इसके असर से मध्यप्रदेश में भी बादल छा रहे हैं। हालांकि, 3 मार्च से ज्यादातर शहरों में गर्मी का असर बढ़ जाएगा।

बुधवार को भोपाल समेत सागर, दमोह, जबलपुर, सिवनी, उमरिया, अनूपपुर, मंडला, डिंडौरी, बैतूल, छिंदवाड़ा, विदिशा, सीहोर, हरदा, नरसिंहपुर, पन्ना, शहडोल, कटनी, अशोकनगर समेत कई शहरों में मौसम बदला सा रहा। दिनभर बादल छाए रहे। भोपाल, सागर के कई इलाकों में हल्की बूंदाबांदी भी हुई। मौसम वैज्ञानिक एचएस पांडे ने बताया कि गुरुवार को प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। इसके बाद गर्मी बढ़ जाएगी।

दिन के तापमान में गिरावट
बादल छाने और हल्की बूंदाबांदी की वजह से कई शहरों के दिन के तापमान में गिरावट आई है। दमोह, जबलपुर, खजुराहो, नौगांव, सागर, सतना, उमरिया, धार, गुना, ग्वालियर, नर्मदापुरम, इंदौर, खंडवा, रायसेन, राजगढ़ और रतलाम में ढाई डिग्री तक की गिरावट हुई।

मार्च में ऐसा रहेगा मौसम
मौसम वैज्ञानिक पांडे ने बताया कि 3 मार्च के बाद आसमान साफ होने से तापमान में इजाफा होगा। पहले पखवाड़े तक अधिकांश शहरों में दिन का तापमान 38 से 39 डिग्री तक पहुंच जाएगा। वहीं, 16 मार्च से तापमान 40-42 डिग्री से ज्यादा रहेगा। वहीं, मार्च में रात का तापमान 26 डिग्री के पार पहुंच जाएगा। यानि, पांच से सात डिग्री की बढ़ोतरी होगी। वर्तमान में कई शहरों में रात का तापमान 18 डिग्री तक पहुंच गया है।

दूसरे पखवाड़े में लू जैसी स्थिति
मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि मार्च की शुरुआत के साथ ही ठंड की विदाई भी हो जाएगी। इसके बाद पारे में गिरावट नहीं होगी। दूसरे पखवाड़े में लू जैसी स्थिति बनेगी। बुंदेलखंड, बघेलखंड, ग्वालियर समेत भोपाल, इंदौर, उज्जैन संभाग में लू असर दिखाएगी।

रात में गर्मी का असर, चलने लगे पंखें
रात में गर्मी का असर है। इस वजह से पंखे चलने लगे हें। कई शहरों में पारा 19 डिग्री के पार पहुंच गया है। नर्मदापुरम में तो तापमान 21 डिग्री के पार पहुंच चुका है। वहीं, सागर में तापमान 20 डिग्री से ज्यादा है।

भोपाल में 5 मार्च तक बूंदाबांदी के आसार
राजधानी भोपाल में 5 मार्च तक बूंदाबांदी के आसार है। अगले दो दिन तक बादल छाए रहेंगे। वहीं, 4 और 5 मार्च को कई इलाकों में बूंदाबांदी हो सकती है। हालांकि, दिन-रात के तापमान में ज्यादा गिरावट नहीं होगी।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
Advt.