पहली बार ई-बजट, नेता प्रतिपक्ष बोले- इसका विरोध करूंगा; हल लेकर पहुंचे जीतू पटवारी

Updated on 27-02-2023 08:54 PM

मध्यप्रदेश विधानसभा का बजट सत्र सोमवार को शुरू हो गया। सुबह 11 बजे राज्यपाल मंगूभाई पटेल के अभिभाषण के साथ सदन की कार्यवाही शुरू हुई। इसके बाद मंगलवार सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई। 1 मार्च को विधानसभा में बजट पेश किया जाएगा। सत्र के पहले दिन कांग्रेस विधायक जीतू पटवारी और कुणाल चौधरी विधानसभा में हल लेकर पहुंचे। पटवारी ने कहा, शिवराज सिंह जी गैती लेकर हेलीकॉप्टर में चल सकते हैं, तो क्या हम किसानों का प्रतीक हल लेकर विधानसभा में नहीं आ सकते। पुलिस के रोकने पर उन्होंने हल को महात्मा गांधी की प्रतिमा के पास रख दिया।

इस बजट सत्र के दौरान मध्यप्रदेश में पहली बार पेपरलेस बजट पेश किया जाना है। विधानसभा की ओर से इसके लिए विधायकों को टैबलेट दिए जाएंगे। टैबलेट चलाने के लिए ट्रेनिंग भी विधानसभा सचिवालय कराएगा। नेता प्रतिपक्ष डॉ. गोविंद सिंह ने डिजिटल बजट का विरोध करने की बात कही है। उन्होंने कहा, विधानसभा अध्यक्ष से अनुरोध करूंगा कि मध्यप्रदेश में एससी/एसटी, गरीब, पिछड़े तबके के विधायक हैं। उन्हें पूरी तरह से डिजिटल की जानकारी नहीं है। इस तरह की प्रक्रिया, जिसके पक्ष में ज्यादा लोग नहीं हों, उन्हें पेपर न देकर, डिजिटल बजट देना तानाशाही है।

गोविंद सिंह ने आरोप लगाते हुए कहा, भाजपा सरकार ने पूरे प्रदेश का खजाना लूट लिया। कांग्रेस ने इस प्रदेश को बनाया और सजाया था, धन-दौलत जमा की थी, इसे बेचने का काम बड़े पूंजीपतियों को किया जा रहा है। करोड़ों की जमीनों पर भाजपा के लोगों का कब्जा है। सरकार के खिलाफ भ्रष्टाचार के जो मुद्दे हैं, इन पर ताकत के साथ विधानसभा में अपना पक्ष रखेंगे।

विधानसभा अपडेट्स...

राज्यपाल ने अभिभाषण में कहा...

  • 15वीं विधानसभा के 5वें और अंतिम बजट को संबोधित करते हुए खुशी हो रही है। प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में अमृत महोत्सव में स्वर्णिम, आत्मनिर्भर भारत बनाने की एक यात्रा शुरू हो गई है। एमपी कदम से कदम मिलाकर पीएम मोदी के संकल्प को पूरा करने के लिए हर संभव योगदान दे रहा है। जी-20 की 8 बैठकों की मेजबानी मिली है। एमपी की छवि पूरी दुनिया में उज्ज्वल हुई।
  • 15 नवंबर 2022 की तारीख अमर हो गई। पेसा कानून लागू हो गया है। जनजातीय भाइयों को जल, जंगल, जमीन से जुडे़ अधिकारों में शक्ति संपन्न बना दिया गया है। 2021-22 आजादी का अमृत महोत्सव जनजातीय सेनानायकों की गौरवगाथाओं से परिपूर्ण रहा है। रानी कमलापति और टंट्या भील के नाम पर रेलवे स्टेशन सरकार की ओर से इन नायकों के चरणों में सच्ची श्रद्धांजलि है।
  • 3 साल में 17500 करोड़ से अधिक की लागत के मार्ग बने। अटल टनल, नर्मदा-विंध्य एक्सप्रेस-वे विकास के नए मार्ग साबित होंगे। आम आदमी के हवाई यात्रा के सपने नए हवाई अड्डों के निर्माण से साकार होंगे। सिंचाई क्षमता को लगातार विकसित किया जा रहा है। संत रविदास महाराज का स्मारक बनाने का निर्णय लिया गया है। सरकार सीएम लाडली बहना योजना ला रही है।
  • इस्लाम नगर का नाम जगदीशपुर किए जाने से पुराना गौरव वापस लौट आया है। तीर्थ दर्शन योजना पुनः प्रारम्भ कर दी गई है। इंदौर स्वच्छता में देश का नम्बर 1 शहर है। स्मार्ट सिटी परियोजना के क्रियान्वयन में टॉप 10 स्टेट में एमपी में शामिल है। प्रदेश के जन-जन का सहयोग, स्नेह, जनभागीदारी है।
  • सरकार माफिया के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर रही है। पुलिस ने नक्सलियों को मार गिराने का काम किया है। राज्यपाल ने केन-बेतवा परियोजना, महाकाल लोक, पेसा और नए मेडिकल कॉलेज खोलने का भी जिक्र किया।
  • CM बोले, विपक्ष दलगत राजनीति से ऊपर उठे

    मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा- आज से विधानसभा का बजट सत्र प्रारंभ हो रहा है। विधानसभा लोकतंत्र का मंदिर है। इसमें स्वस्थ बहस होना प्रदेश और जनता के हित में होता है। विपक्ष के मित्रों से कहना चाहता हूं कि दलगत राजनीति से ऊपर उठकर बजट सत्र में सार्थक चर्चा में शामिल हों।

    गृहमंत्री बोले- नेता प्रतिपक्ष की बात मानेंगे; भदौरिया ने पटवारी को बताया मानसिक कुंठित

    गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा, डिजिटल बजट आना अच्छी शुरुआत है। नेता प्रतिपक्ष डॉ. गोविंद सिंह के बयान पर कहा, जैसा वे कहेंगे, वैसा करेंगे। जीतू पटवारी के हल लेकर आने पर नगरीय प्रशासन राज्यमंत्री ओपीएस भदौरिया ने कहा, वे मानसिक रूप से कुंठित हो चुके हैं। उन्हें अपनी ही पार्टी में अपने वर्चस्व की लड़ाई लड़नी पड़ रही है। उन्हें कोई गंभीरता से नहीं लेता। विधायक संजय पाठक ने पटवारी के लिए कहा, उपस्थिति दर्ज कराने के लिए थोड़ी-बहुत नौटंकी तो करना ही पड़ती है।

    डिजिटल बजट पर कांग्रेस विधायक बोले- EVM जैसी कारगुजारी की होगी

    डिजिटल बजट पर विदिशा से कांग्रेस विधायक शशांक भार्गव ने कहा- सरकार ने इसमें भी कुछ कारगुजारी की होगी, जैसे EVM में की। पिछोर से कांग्रेस विधायक केपी सिंह कक्काजू बोले- प्रोग्रेस का स्वागत है। हम पुराने विधायकों को इसे सीखने के लिए ट्राई करना चाहिए।

    मंत्री बोले- ई-बजट से खर्च कम, विधायक भी तकनीक से जुड़ेंगे

    नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग मंत्री भूपेंद्र सिंह बोले, ओडिशा की विधानसभा में अभी ई-बजट आया है, देश की दूसरी विधानसभाओं में भी ई-बजट आ रहा है। हम धीरे-धीरे तकनीक का उपयोग करेंगे। एक टैबलेट पर सारी जानकारी होगी। पहले बजट इतना मोटा होता था कि एक व्यक्ति उठा नहीं सकता था। अब टैबलेट पर होगा, तो इसमें पढ़ लेंगे। इससे वित्तीय खर्च भी कम आएगा। विधायक भी टेक्नोलॉजी से कनेक्ट होंगे।

  • विधानसभा अध्यक्ष बोले- ये अंतिम बजट, पूरी ताकत लगाएं विधायक

    विधानसभा अध्यक्ष गिरीश गौतम ने कहा- ई-बजट के लिए विधायकों को टैबलेट दे रहे हैं, ये नवाचार है। ये इस 5 साल का अंतिम बजट है। जैसे मैराथन की अंतिम 100 मीटर की दौड़ में सारी ताकत लगाना पड़ती है, इसी तरह विधायकों से आग्रह है कि इस बार पूरी ताकत लगाएं।

    कमलनाथ ने कहा, चुनावी नौटंकी कर रहे शिवराज

    सत्र की शुरुआत के मौके पर कमलनाथ ने कहा- शिवराज चुनावी नौटंकी कर रहे हैं। पूर्व मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना पर बोल रहे थे। सदन की कार्यवाही के पहले मीडिया से चर्चा में उन्होंने कहा, कब फार्म भराएंगे, फार्म कब आएंगे, पैसे कब मिलेंगे, ये सब चुनावी नौटंकी है।

    विधायक दल की बैठकें भी होंगी

    इस बार सत्र शुरू होने के पहले विधायक दलों की बैठकें भी नहीं हो पाईं। कांग्रेस के राष्ट्रीय अधिवेशन में नेताओं और विधायकों के व्यस्त होने और इधर बीजेपी के विधायकों के विकास यात्रा में लगे होने के चलते विधायक दल की बैठकें नहीं हो पाईं। सोमवार शाम को कांग्रेस विधायक दल की बैठक हो सकती है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
Advt.