सभी वर्गों में समरसता बढ़ाने के प्रयासों को मज़बूती दी जाए : राज्यपाल श्री पटेल

Updated on 04-02-2022 04:47 PM

भोपाल राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने कहा है कि अनुसूचित जाति, जनजाति के विरूद्ध अपराध नियंत्रण के लिए सभी वर्गों के बीच समरसता को और अधिक मज़बूत किया जाए। उन्होंने कहा कि समरसता शिविरों का व्यापक स्तर पर आयोजन किया जाए। चिन्हित क्षेत्रों के नागरिकों के साथ जीवंत संवाद कायम करें। अपराध नियंत्रण के प्रभावी प्रयासों के लिए आपराधिक सोच में सुधार जरूरी है। राज्यपाल श्री पटेल ने यह बात अनुसूचित जाति, जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम की समीक्षा के दौरान अधिकारियों से कही।

राज्यपाल श्री पटेल ने कहा कि अधिनियम के तहत अपराधों की नियंत्रण व्यवस्था को और अधिक मज़बूत बनाने के लिए जरूरी है कि गुनहगार को कठोर दंड मिले। बेकसूर परेशान नहीं हो। उन्होंने कहा कि समाज में समरसता की मज़बूत परम्पराएँ हैं। आवश्यकता उन अच्छी परम्पराओं को और अधिक मज़बूती देने और प्रसारित करने की है। ऐसे बहुत सारे वार्ड और ग्राम हैं, जहाँ एक भी अपराध पंजीबद्ध नहीं है। ऐसे ग्रामों के संबंध में जानकारी समरसता शिविर में दी जाये।

राज्यपाल श्री पटेल ने कहा कि अधिनियम के तहत प्रभावी कार्रवाई के लिए दिल और दिमाग में पीड़ित के प्रति संवेदना और सहानुभूति होना जरूरी है। संवेदनशीलता के साथ किए गए कार्यों के परिणाम सदैव अच्छे होते हैं। उन्होंने विवेचना कार्यों की निरंतर मॉनीटरिंग और सघन भ्रमण कर समीक्षा के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अपराध के उद्गम से लेकर न्यायालय के स्तर तक सभी स्तरों पर व्यवस्थाओं की निरंतर समीक्षा की जाए। यदि किसी भी स्तर पर कोई कमी अथवा दिक्कत मिले तो उसका तत्काल समाधान किया जाए।

राज्यपाल को अपर मुख्य सचिव गृह डॉ. राजेश राजोरा ने आश्वस्त किया कि उनकी मंशानुसार प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। अपर महानिदेशक पुलिस अजाक राजेश गुप्ता ने नवाचारों की जानकारी दी। बताया कि साक्षी संरक्षण सहायता प्रोग्राम में चयनित कुल 1,953 प्रकरणों में 66 प्रतिशत में दोष सिद्धि हुई है। अनुसूचित जाति के पंजीबद्ध 7,413 प्रकरणों में 100 करोड़ 44 लाख रुपये और अनुसूचित जनजाति के 2,667 प्रकरणों में 28 करोड़ 80 लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी गई है। अधिनियम में हुए नवीन संशोधनों को दृष्टिगत रखते हुए प्रत्येक अजाक थाना को एक-एक वीडियो कैमरा दिया गया है। अजाक रेंज स्तर पर 14 प्रशिक्षण शिविर में 700 और जिला स्तर पर 60 प्रशिक्षण में 3,500 पुलिस अधिकारियों को अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति वर्गों के प्रति संवेदनशीलता, अनुसंधान और राहत कार्य आदि के संबंध में प्रशिक्षण दिया गया है।

राज्यपाल के प्रमुख सचिव डी.पी. आहूजा, विधि सचिव .के. सिंह, संचालक लोक अभियोजन अन्वेष मंगलम, गृह सचिव गौरव राजपूत एवं अन्य अधिकारी मौजूद थे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
इंदौर की डिजाइन एजेंसी द कॉन्टेक्स्ट रूम, ने हाल ही में दुबई में आयोजित द मार्केटिंग सोसाइटी जीसीसी अवार्ड्स 2026 में मैगी स्पाइसी कैंपेन के लिए पहला स्थान हासिल किया है। 15…
 12 August 2026
इंदौर। 15 अगस्त सिर्फ कैलेंडर की एक तारीख नहीं, बल्कि देश के इतिहास, आजादी और उससे जुड़ी भावनाओं को याद करने का दिन है। इस दिन शहर में कहीं तिरंगा…
 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
Advt.