विकास यात्रा से हर घर-परिवार तक पहुँचने का प्रयास : सहकारिता मंत्री डॉ. भदौरिया

Updated on 10-02-2023 06:02 PM

सहकारिता एवं लोक सेवा प्रबंधन मंत्री डॉ. अरविन्द सिंह भदौरिया ने कहा है कि विकास यात्रा से सरकार हर घर-हर परिवार तक पहुँचने का प्रयास कर रही है। किसी कारण से कोई व्यक्ति योजनाओं के लाभ से वंचित है, तो उसे चिन्हित कर योजनाओं का लाभ दिलाना विकास यात्रा का मुख्य उद्देश्य है। मंत्री डॉ. भदौरिया ने गुरुवार को भिण्ड जिले के अटेर विकासखण्ड के ग्राम पावई, बिरगवाँ, पाली और पिथनपुरा में ग्राम विकास यात्रा में विभिन्न विकास कार्यों का शिलान्यास-लोकार्पण किया, योजनाओं के पात्र हितग्राहियों को स्वीकृति-पत्र प्रदान किये और ग्रामीणों से सीधा संवाद किया।

मंत्री डॉ. भदौरिया ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान की मंशा है कि जिले का हर गाँव आत्म-निर्भर हो। उन्होंने केन्द्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं की जानकारी देते हुए कहा कि गाँव का एक भी व्यक्ति योजनाओं के लाभ से वंचित नहीं रहे। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश आज बीमारू राज्य नहीं, बल्कि विकसित राज्य की श्रेणी में आ खड़ा हुआ है, विकास की इस यात्रा का श्रेय नि:संदेह मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान को जाता है। उन्होंने कहा कि संवेदनशील मुख्यमंत्री ने गरीबी एवं कुपोषण उन्मूलन, गरीब बेटियों के विवाह और जिनका कोई नहीं है उनके लिये संबल जैसी अभूतपूर्व योजनाओं को सफलता से लागू कर जरूरतमंदों को लाभान्वित किया है।

मंत्री डॉ. भदौरिया ने कहा कि अनाज के लिए कृषि सबसे जरूरी है और कृषि के लिए सिंचाई आवश्यक है। उन्होंने कहा कि अटेर क्षेत्र की कनेरा सिंचाई परियोजना को पर्यावरण मंत्रालय से अनुमति मिल गई है। परियोजना का कार्य शीघ्र ही प्रारंभ होगा। परियोजना से अटेर क्षेत्र की लगभग 15 हजार हेक्टेयर कृषि भूमि सिंचित होगी।

मंत्री डॉ. भदौरिया ने ग्राम पावई में विकास यात्रा रथ को हरी झण्डी दिखा कर रवाना किया। उन्होंने जल कलश-यात्रा का पूजन किया। मंत्री डॉ. भदौरिया ने ग्राम पावई में 27 लाख 77 हजार, ग्राम विरगवां में 33 लाख 18 हजार, ग्राम पाली में 24 लाख 15 हजार और ग्राम पिथनपुरा में 17 लाख 41 हजार रूपये के विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
Advt.