आठवें विज्ञान महोत्सव का शुभारंभ भोपाल में आज

Updated on 21-01-2023 05:28 PM

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान भारत अन्तर्राष्ट्रीय विज्ञान महोत्सव का शुभारंभ 21 जनवरी को प्रात: 10:30 बजे मौलाना आजाद नेशनल इंस्टीट्यूट आफ टेक्नोलॉजी मेनिट में करेंगे। केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री डॉ. जितेन्द्र सिंह तथा विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी और एमएसएमई मंत्री श्री ओमप्रकाश सखलेचा महोत्सव में विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। 

यह महोत्सव केन्द्रीय जैव प्रौद्योगिकी मंत्रालय, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग, पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय, वैज्ञानिक एवं औद्योगिक अनुसंधान परिषद् (सीएसआईआर), अंतरिक्ष विभाग, परमाणु ऊर्जा विभाग, विज्ञान भारती (विभा), मौलाना आजाद नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलाजी (मेनिट) के तत्वावधान में किया जा रहा है। मध्यप्रदेश शासन इस संपूर्ण कार्यक्रम में सहयोगी और म.प्र. विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद् नोडल एजेन्सी है। 

महोत्सव में केन्द्र सरकार के प्रमुख वैज्ञानिक सलाहकार प्रो. अजय कुमार सूद, सचिव जैव प्रौद्योगिकी डॉ. राजेश एस. गोखले, सचिव पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय डॉ. एम. रविचन्द्रन, सचिव विज्ञान भारती डॉ. सुधीर भदौरिया, महानिदेशक, सीएसआईआर और सचिव डीएसआईआर डॉ. (श्रीमती) एन. कलैसेल्वी, वैज्ञानिक एच डीबीटी भारत सरकार डॉ. संजय मिश्रा विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे।

वर्ष 2015 से प्रति वर्ष विज्ञान महोत्सव मनाने का मुख्य उद्देश्य वैज्ञानिक और प्रौद्योगिकी उपलब्धियों का उत्सव मनाना और आम लोगों को इस आयोजन से जोड़ना है। साथ ही आमजन के जीवन में आनंद, उल्लास और स्वस्थ मनोरंजन तथा स्कूली बच्चों में क्रिएटिविटी और नवाचारों को प्रोत्साहित करना रहा है।

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में पहली बार हो रहे विज्ञान महोत्सव में देश के विभिन्न अंचल से 8 हजार से अधिक प्रतिनिधि शामिल होंगे। महोत्सव में नामचीन वैज्ञानिक, अनुसंधानकर्ता, यूनिवर्सिटी, कॉलेज और स्कूलों के विद्यार्थी, शिक्षक तथा उद्योग जगत के विशेषज्ञ भाग लेंगे। संभावना है कि लगभग एक लाख लोग इस महोत्सव के साक्षी बनेंगे। आजादी के अमृतकाल में हो रहे इस महोत्सव मुख्य विषय ‘विज्ञान, प्रौद्योगिकी और नवाचार के साथ अमृतकाल की ओर अग्रसर’ है। 

महोत्सव में इस बार 15 गतिविधियों का आयोजन होगा। पहले दिन प्रसिद्ध सूफी गायक कैलाश खेर का गायन भी होगा ।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
Advt.