एक प्यार का नगमा है… पर झूमे सिंधिया, शिवराज:भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मदिन को गौरव दिवस के रूप में मनाया

Updated on 26-12-2022 05:47 PM

‘एक प्यार का नगमा है, मौजों की रवानी है… जिंदगी और कुछ भी नहीं, तेरी मेरी कहानी है'... जब गायिका अनुराधा पौडवाल ने यह गीत गुनगुनाया तो केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया खुद को रोक नहीं पाए। सिंधिया को देख मंच पर बैठे सीएम शिवराज सिंह चौहान, केंद्रीय मंत्री नरेंद्रसिंह तोमर और प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा समेत मंत्री भी तालियां बजाने लगे। मौका था गौरव दिवस पर आयोजित कार्यक्रम का।

ग्वालियर में रविवार पूर्व प्रधानमंत्री व भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मदिन को ग्वालियर गौरव दिवस के रूप में मनाया गया। इस दौरान महाराज बाड़ा पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में फेमस सरोद वादक उस्ताद अमजद अली खां व उनके बेटे अमान अली व अयान अली ने भी प्रस्तुति दी। इससे पहले सिंगर अनुराधा पौडवाल व उनके साथ आए सारेगामा फेम कलाकारों के साथ प्रस्तुति दी।

सभी नेता मंच पर खड़े होकर झूमने लगे

जब अनुराधा पौडवाल ने ‘एक प्यार का नगमा है, मौजों की रवानी है… जिंदगी और कुछ भी नहीं, तेरी मेरी कहानी है'... गाया तो मंच पर बैठे केन्द्रीय मंत्री सिंधिया, सीएम शिवराज सिंह, केन्द्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर खुद को नहीं रोक पाए। तीनों ही मंच पर संगीत की धुन पर झूमने लगे। शुरुआत ज्योतिरादित्य सिंधिया ने की। गीत शुरू होते ही वे कुर्सी से खड़े होकर हाथ ऊपर कर थिरकने लगे। यह देख एक के बाद एक मंच पर मौजूद सभी मंत्री खड़े होकर थिरकने लगे।

सर्द रात में सरोद की धुन पर झूमे श्रोता
इसके बाद विश्व विख्यात सरोद वादक अमजद अली खां ने बेटों अमान और अयान के साथ सरोद की तान पर ऊंगलियां चलाना शुरू किया, तो सर्द रात में बैठे श्रोता कुर्सी से खड़े होकर झूमते नजर आए।

कवियों ने भी काव्यापाठ कर मोहा मन
कार्यक्रम में अखिल भारतीय कवि सम्मेलन में प्रख्यात कवियों द्वारा काव्यपाठ किया गया। कवि सम्मेलन में डॉ. हरिओम पवार मेरठ, विनीत चौहान अलवर, डॉ. प्रवीण शुक्ल दिल्ली, पूनम वर्मा मथुरा, दिनेश रघुवंशी फरीदाबाद, अंजुम रहबर भोपाल, दिनेश मिश्रा मुंबई, शशिकांत यादव देवास, मदनमोहन दानिश ग्वालियर व तेजनारायण बेचैन ने काव्यपाठ से सबको ताली बजाने पर मजबूर कर दिया।

कवि हरिओम पंवार को मिला अटल सम्मान
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने राष्ट्रीय कवि हरिओम पवार को अटल सम्मान से अलंकृत किया। उनको शॉल श्रीफल देकर सम्मानित किया गया। इसके साथ ही सभी कलाकारों का भी सम्मान किया गया है। साथ ही, 5 विभिन्न विधाओं में ग्वालियर गौरव सम्मान प्रदान किए गए।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
Advt.