MP हज कमेटी के अध्यक्ष का इलेक्शन आज:12 सदस्यों में विधायक आरिफ मसूद भी शामिल

Updated on 06-12-2022 05:31 PM

नवगठित मध्यप्रदेश राज्य हज कमेटी के अध्यक्ष के इलेक्शन मंगलवार को होंगे। 3 घंटे चलने वाली प्रोसेस में कमेटी के अध्यक्ष का फैसला हो जाएगा। कमेटी में शामिल किए गए 12 सदस्यों में भोपाल से विधायक आरिफ मसूद भी शामिल हैं। ऐसे में उनकी दावेदारी को लेकर भी चर्चा है। हालांकि, उनका कहना है कि वे दावेदारी नहीं करेंगे। ऐसे में किसी अन्य सदस्य को अध्यक्ष की कुर्सी मिल सकती है।

मसूद भोपाल मध्य विधानसभा से कांग्रेस विधायक हैं। उनके अलावा भोपाल, इंदौर, जबलपुर, ग्वालियर, रतलाम, छतरपुर, भिंड, कटनी, श्योपुर, सिंगरौली और सीहोर से भी एक-एक सदस्य बनाए गए।

मसूद की प्रमुख दावेदारी, लेकिन खुद नहीं चाहते
12 सदस्यों की कमेटी में मसूद एकमात्र विधायक हैं और कांग्रेस का प्रमुख चेहरा है। ऐसे में उनकी प्रमुख दावेदारी मानी जा रही है। हालांकि, विधायक चुनाव लड़ने में कोई दिलचस्पी नहीं दिखा रहे हैं।

हज हाउस में मीटिंग के दौरान ही चुनाव
पिछड़ा वर्ग तथा अल्पसंख्यक कल्याण विभाग ने उप संचालक डॉ. नीलेश देसाई को चुनाव अधिकारी नियुक्त किया है। मीटिंग और चुनावी प्रक्रिया हज हाउस ग्राम सिंगारचोली गुलमोहर गार्डन के पीछे एयरपोर्ट रोड स्थित हज हाउस में होगी।

ये रहेगा चुनावी कार्यक्रम

  • सुबह 11 से 11.30 बजे तक नाम निर्देशन पत्र प्रस्तुत किए जा सकेंगे।
  • दोपहर 12 बजे तक नाम निर्देशन पत्रों की जांच होगी।
  • दोपहर 12.30 बजे तक नाम वापस लिए जा सकेंगे।
  • दोपहर 1 बजे तक वोटिंग होगी।
  • दोपहर 1 से 1.30 बजे तक काउंटिंग की जाएगी।
  • दोपहर 2 बजे रिजल्ट घोषित किए जाएंगे।

कमेटी में ये सदस्य बनाए गए
सरकार ने मध्यप्रदेश राज्य हज कमेटी में सदस्यों की नियुक्ति की है। इनमें भोपाल के मध्य विधानसभा क्षेत्र से विधायक आरिफ मसूद, इरशाद मेव रतलाम, बिलाल अली छतरपुर, इरफान खान ग्वालियर, काजी फुरकान भिंड, हैदर अली महूवाला इंदौर, मेहमूद खान कटनी, आमिर बक्श भोपाल, रफत वारसी श्योपुर, रोजेना कुरैशी जबलपुर, जम्मू बेग सिंगरौली और शबाना अंजुम सीहोर शामिल हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
Advt.