बिना अनुमति निर्माण करने वाले ठेकेदारों पर बिजली कंपनी करायेगी एफआईआर

Updated on 02-03-2023 05:24 PM

मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी द्वारा कंपनी कार्यक्षेत्र के मैदानी अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि उनके कार्यक्षेत्र में यदि कोई विद्युत ठेकेदार कंपनी की अनुमति एवं कार्यादेश प्राप्त किये बिना विद्युतीय निर्माण करते पाया जाता है तो उसके विरूद्ध एफ.आई.आर. दर्ज कराई जाए।

कंपनी ने मैदानी अधिकारियों को कहा है कि विद्युतीय निर्माण कार्य का स्थल निरीक्षण कर जांच की जाए एवं बिना अनुमति निर्माण कार्य करते पाए जाने वाले ठेकेदारों के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही करते हुए पंचनामा बनाकर फोटोग्राफ लें एवं साक्षी के बयान लेकर संबंधित थाने में विद्युत अधिनियम की धारा 138 (1) (ए) के तहत प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज कराये। साथ ही संबंधित ठेकेदार को कंपनी से ब्लैकलिस्ट करे।

मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी ने कहा है कि इसके लिए कंपनी द्वारा क्षेत्रीय कार्यालयों में एक स्क्रीनिंग कमेटी बनाई है, जो संबंधित ठेकेदार को बिना अनुमति एवं कार्यादेश के कार्य पर नोटिस जारी करेगी। साथ ही उसे अपना पक्ष रखने का मौका भी दिया जाएगा। इसके बाद गुण-दोष के आधार पर नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
Advt.