काल करते ही बिजली की शिकायत स्वत: हो रही दर्ज

Updated on 07-02-2022 05:02 PM

भोपाल उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए बिजली विभाग ने शिकायत दर्ज कराने की  नई व्यवस्था बनाई है जिसके तहत शिकायतें अब काल करने के बाद नंबर दबाते ही दर्ज हो रही हैं। इसके बावजूद इस सुविधा से ज्यादातर उपभोक्ता संतुष्ठ नहीं है। कंपनी ने शिकायत दर्ज करने की व्यवस्था को आधुनिक तकनीकी का इस्तेमाल करते हुए अधिक आसान बना दिया है। अब ग्राहक सेवा केंद्र प्रतिनिधि से बात करने की जरूरत ही नहीं पड़ रही है या फिर कम पड़ रही है। उपभोक्ताओं द्वारा टोलफ्री नंबर 1912 पर काल करते ही स्वत: काल रिसीव होता है और उपभोक्ताओं से सर्विस क्रमांक इनपुट करने के लिए कहा जाता है। सर्विस क्रमांक दर्ज करने पर शिकायत दर्ज करने से जुड़े विकल्प सुझाए जाते हैं। विकल्प चुनते ही शिकायतें दर्ज हो रही हैं।

 कुछ उपभोक्ताओं के लिए यह काफी अच्छी सुविधा है तो ज्यादातर उपभोक्ता पुरानी व्यवस्था को ही आसान बता रहे हैं। ऐसे उपभोक्ताओं का कहना है कि पूर्व में टोल फ्री नंबर पर काल करने से ग्राहक सेवा प्रतिनिधि से बात होती थी। शिकायत के संबंध में संतुष्टि होती थी। अब ऐसा नहीं है नंबर दबाओ और शिकायत दर्ज हो जाती है। मोबाइल पर एक मैसेज जाता है कि आपकी शिकायत दर्ज कर ली गई है। टोल नंबर नंबर पर काल लगाने और सर्विस क्रमांक दर्ज करते ही काल कट जाता है। दोबारा काल लगाना पड़ता है। परेशानी खड़ी होती है।कई बार ऐसी समस्याएं आती है कि कंपनी के पास ऐसी शिकायतों को दर्ज करने के लिए विकल्प ही नहीं दिए हैं। जबकि ग्राहक सेवा प्रतिनिधि से बात होती थी तो उन्हें स्पष्ट बता दिया जाता था।

अब विकल्प चुनने वाली व्यवस्था के अंतर्गत कुछ समस्याओं के लिए नंबर ही तय नहीं हैं। नई व्यवस्था के कारण उपभोक्ताओं की शिकायतें तुरंत दर्ज होती है और उसे अंदरूनी व्यवस्था के तहत संबंधित जोन को भेजकर निराकरण कराया जा रहा है। पूर्व में ग्राहक सेवा प्रतिनिधि व्यस्त रहते थे। इसकी वजह से उपभोक्ताओं को इंतजार करना पड़ता था। उपभोक्ताओं की यह समस्या नई व्यवस्था के तहत खत्म हो गई है। ग्राहकों की सुविधा के लिए कंपनी ने चैटबॉक् व्यवस्था भी शुरू की है। यह सुविधा कंपनी के दूरभाष नंबर 07552551222 पर उपलब्ध है। यह नंबर मोबाइल में सेव करने के बाद इसे वाट्सएप पर खोजना पड़ता है। इसके बाद वाट्सएप मैसेज की तरह इस नंबर पर अंग्रेजी अक्षर में ही भेजना पड़ता है। जिसके तुरंत बाद कंपनी की तरफ से एक मैसेज आता है जिसमें शिकायत करने का विवरण आता है। जिसमें अलगअलग समस्याओं के लिए अलगअलग नंबर तय होते हैं जिन्हें दबाने पर शिकायत दर्ज हो जाती है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
इंदौर की डिजाइन एजेंसी द कॉन्टेक्स्ट रूम, ने हाल ही में दुबई में आयोजित द मार्केटिंग सोसाइटी जीसीसी अवार्ड्स 2026 में मैगी स्पाइसी कैंपेन के लिए पहला स्थान हासिल किया है। 15…
 12 August 2026
इंदौर। 15 अगस्त सिर्फ कैलेंडर की एक तारीख नहीं, बल्कि देश के इतिहास, आजादी और उससे जुड़ी भावनाओं को याद करने का दिन है। इस दिन शहर में कहीं तिरंगा…
 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
Advt.