7.50 लाख तक की गाड़ी किराए पर रखने की पात्रता, अफसर 30 लाख तक रख रहे

Updated on 22-02-2023 06:40 PM

आखिर शौक बड़ी चीज है और मध्यप्रदेश के अफसरों पर ये बात फिट बैठती है। यहां राज्य सरकार इस साल गाड़ी खरीदने और अफसरों के लिए गाड़ियां किराए पर लेने पर 225 करोड़ रु. खर्च करेगी। नई नीति के हिसाब से सरकार अब नई गाड़ियां खरीदने के बजाय पुरानी गाड़ियां किराए पर लेने को ज्यादा तवज्जो दे रही है। अफसरों को उनकी पात्रता के हिसाब से 5.50 लाख से 7.50 लाख रु. कीमत का वाहन किराए पर रखने की अनुमति है, लेकिन 25 हजार में से 5 हजार अफसर ऐसे हैं, जिनके पास 18 से 30 लाख तक की किराए की गाड़ियां हैं।

लोक निर्माण विभाग में इसकी शिकायत हुई तो मामला वित्त विभाग के पास पहुंचा। पीडब्ल्यूडी के प्रमुख सचिव सुखवीर सिंह ने जांच के आदेश दे दिए हैं। अब ये पता लगाया जा रहा है कि कौन अफसर अपनी पात्रता से ज्यादा महंगी गाड़ी में सफर कर रहा है। प्राथमिक जांच में ऐसे 10 हजार वाहन मिले हैं।

जिनके किराए पर इसी साल 31 मार्च तक 100 करोड़ रु. का भुगतान हो जाएगा। पीडब्ल्यूडी में जो शिकायत मिली है, उसमें अफसरों ने 3 गुना ज्यादा कीमत के वाहन किराए पर रखे। जिसका किराया 15 से 18 हजार रु. था, गाड़ी लग्जरी होने के कारण किराया 47 हजार रुपए महीना दिया गया।

दो साल में ट्रैवल कंपनी को 11.33 लाख का भुगतान, चार साल में कीमत वसूल

ऐसे भी मामले सामने आए हैं, जिनमें एक ट्रैवल एजेंसी को दो साल के किराए का भुगतान 11.33 लाख रु. किया गया। उसकी गाड़ी की कीमत चार साल में वसूल हो गई। ऐसे ही 10 हजार वाहनों के किराए पर इस साल 31 मार्च तक 100 करोड़ रु. खर्च हो जाएंगे। इस मामले की शिकायत एजीएमपी को भी की गई है, जिसमें पात्रता से ज्यादा खर्च किए जाने के मामले की जांच पर विचार चल रहा है।

पीडब्ल्यूडी के 35 अफसरों की शिकायत, दो विभागों में जांच... सबसे ज्यादा पीडब्ल्यूडी के अफसरों ने किराए के वाहनों पर पैसा खर्च किया है। ऐसे 35 अफसरों की शिकायत की गई है। पीडब्ल्यूडी के एक मामले की शिकायत एजीएमपी को भी की गई है, जिसमें पात्रता से ज्यादा खर्च होने के मामले की जांच करने पर विचार चल रहा है। वित्त विभाग इस बात की भी जांच करवा रहा है कि ट्रैवल एजेंसियों द्वारा किराए पर दिए गए वाहन नंबर पर रजिस्टर्ड वाहन नियमानुसार है अथवा नहीं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
Advt.