ऊर्जा मंत्री श्री तोमर ने विकास यात्रा के दौरान वार्ड-2 में किया एक करोड से अधिक के विकास कार्यों का भूमि-पूजन एवं लोकार्पण

Updated on 14-02-2023 05:12 PM

ऊर्जा मंत्री श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर के नेतृत्व में निकाली जा रही विकास यात्रा सोमवार को उपनगर ग्वालियर के वार्ड-2 उरवाई गेट पर हनुमान मंदिर में पूजा अर्चना के बाद शुरू हुई। विकास यात्रा के दौरान एक करोड से अधिक के विकास कार्यों का भूमि-पूजन एवं लोकार्पण किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि आम जनजीवन को सुव्यवस्थित और सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से निकाली गयी विकास यात्रा का आमजन द्वारा दिल से अभिवादन किया जा रहा है।

ऊर्जा मंत्री श्री तोमर द्वारा विकास यात्रा के दौरान सड़क, सीवर, पानी, बिजली, राशन वितरण, स्कूल, स्वास्थ्य सुविधाएँ सहित अन्य बुनियादी सुविधाओं का निरीक्षण कर आवश्यक सुधार के लिए सम्बंधित अधिकारियों को मौके पर ही निर्देश दिए गए। साथ ही राशन, पेंशन, आयुष्मान कार्ड, लाड़ली लक्ष्मी योजना के पात्र हितग्राहियों को प्रमाण पत्र सौंपे। ऊर्जा मंत्री श्री तोमर ने कहा कि सिंधिया नगर और रामपुरी में घरों के ऊपर से निकली हुई हाइटेंशन लाइन को हटाने का कार्य किया जा रहा है। जिससे अब आप अपने मकान को बहुमंजिला बना सकेगें। सफाई संरक्षक श्रीमती बेबी करोसिया को शॉल श्रीफल से सम्मानित किया।

विकास यात्रा के नौवें दिन वार्ड क्रमांक-2 के सिंधिया नगर, प्रगति नगर, सिंधु नगर रामपुरी, भूतेश्वर कॉलोनी, सुनार की बगिया एवं पंचशील नगर सहित विभिन्न क्षेत्रो में सड़क, बिजली, पानी सहित अन्य विकास कार्यो का भूमि-पजन एवं लोकार्पण किया गया। विकास यात्रा दिनांक 14 फरवरी मंगलवार को वार्ड-9 में सुबह 9 बजे भैरव मंदिर से प्रारंभ होगी। इस दौरान स्थानीय जन-प्रतिनिधि उपस्थित थे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
Advt.