ऊर्जा मंत्री ने मंजीरा बजा कर भजन गाया

Updated on 11-02-2023 05:48 PM

विकास यात्रा के साथ आगे बढ़ रहे ऊर्जा मंत्री श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर को जब एक मंदिर से “जीवन की जुड़ गई डोर किशोरी तेरे चरणों में” भजन की संगीतमय धुन सुनाई पड़ी तो उनके कदम थम गए। श्री तोमर मंदिर पहुँचे और अपने हाथों में मंजीरा थामकर स्थानीय निवासियों के साथ बैठ गए और झूमकर भजन गाए। मंत्री श्री तोमर का आम आदमी जैसा सहज भाव व सहृदयता देखकर क्षेत्रीय निवासी गदगद हो गए।

यह वाकया ग्वालियर शहर के विनयनगर क्षेत्र का है। ऊर्जा मंत्री श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ग्वालियर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत निकाली जा रही विकास यात्रा की अगुआई करते हुए वार्ड क्र.-3 में स्थित विनयनगर पहुँचे थे। इसी दौरान उन्हें यहाँ के बसैया माता मंदिर में भजन-कीर्तन की धुन सुनाई दी। श्री तोमर ने भजन गायन के दौरान न केवल मंजीरा बजाया बल्कि स्थानीय निवासियों को यह भी आभास कराया कि सरकार आपके हर सुख-दुख में सहभागी है।

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान की पहल पर आयोजित हो रही विकास यात्रा में रचनात्मक गतिविधियाँ भी अहम पहलू के रूप में शामिल की गई हैं। इसी के तहत विकास यात्रा में शामिल जन-प्रतिनिधि सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यक्रमों में भी शामिल हो रहे हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
Advt.