ऊर्जा मंत्री श्री तोमर ने विकास यात्रा के दौरान बच्चों के साथ खेला बैडमिंटन

Updated on 11-02-2023 05:47 PM

ऊर्जा मंत्री श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने बच्चों के साथ बैडमिंटन खेला। अपने क्षेत्र की पुरानी बस्तियों में बचपन के दिन याद करते हुए बच्चों के साथ बैडमिंटन का आनंद उठाया और बच्चों को नियमित पढ़ाई के साथ-साथ खेलने-कूदने की भी दी सलाह। उन्होंने कहा कि पहले कहावत थी कि “पढ़ोगे लिखोगे तो बनोगे नबाब और खेलोगे कूदोगे तो होगे खराब”, लेकिन वर्तमान समय में यह कहावत पूरी तरह से गलत साबित हुई है। हमारे देश के युवाओं ने खेल से न केवल अपना बल्कि अपने देश का नाम भी रोशन किया है।

प्रदेश भर में निकाली जा रही विकास यात्रा के दौरान 10 फरवरी शुक्रवार को ऊर्जा मंत्री श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर अपनी विधानसभा के वार्ड क्र.-3 विनयनगर में पहुँचे। आम जनों से मुलाकात करने के साथ ही विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमि-पूजन भी किया। भ्रमण के दौरान बच्चों को बैडमिंटन खेलता देख वे अपने आप को रोक नहीं पाए और एक बच्चे से रैकेट माँगकर बच्चों के साथ बैडमिंटन खेलने लगे। बच्चे भी प्रदेश के ऊर्जा मंत्री के साथ बैडमिंटन खेलते हुए न केवल उत्साहित थे बल्कि बहुत खुश भी थे। बच्चों को लग रहा था कि प्रदेश के मंत्री इतने सहज भी होते हैं कि वे बच्चों के साथ खेल सकते हैं।

ऊर्जा मंत्री श्री तोमर ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में निकाली जा रही विकास यात्राओं के दौरान आम लोगों से संवाद के साथ-साथ खेलकूद एवं अन्य गतिविधियों को भी शामिल किया गया है। हमारे विधानसभा क्षेत्र में खेल गतिविधियों के विस्तार के लिये भी प्रदेश सरकार द्वारा निरंतर कार्य किया जा रहा है। उन्होंने बच्चों से यह भी कहा कि वे खूब पढ़ें और खूब खेलें।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
Advt.