ब्रांड एम्बेस्डर बन कर जापान में प्रदेश का नाम रौशन करें

Updated on 28-03-2023 05:46 PM

पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री श्री रामखेलावन पटेल ने कहा है कि राज्य सरकार ने पिछड़ा वर्ग के युवाओं को विदेशों में रोजगार उपलब्ध कराने के मकसद से अभिनव योजना शुरू की है। योजना के जरिये युवाओं को जापान सहित अन्य देशों में रोजगार पाने के बेहतर अवसर उपलब्ध हो सकेंगे। उन्होंने प्रशिक्षण ले रहे युवाओं से ब्रांड एम्बेस्डर बन कर जापान में प्रदेश का नाम रौशन करने का आहवान किया। राज्य मंत्री श्री पटेल आज भोपाल में योजना के प्रथम प्रशिक्षण-सत्र को संबोधित कर रहे थे।

राज्य मंत्री श्री पटेल ने कहा कि योजना में अभी जापान में युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराये जा रहे हैं। इसके बाद जर्मनी, यूनाइटेड किंगडम समेत अन्य देशों में भी ओबीसी वर्ग के युवाओं को रोजगार के मकसद से बाहर भेजने के प्रयास किये जायेंगे। उन्होंने कहा कि विदेश में रोजगार पाने वाले युवाओं के हितों का पूरी तरह से ख्याल रखा जायेगा।

अपर मुख्य सचिव पिछड़ा वर्ग श्री अशोक वर्णवाल ने कहा कि योजना में युवाओं को सफल होने के लिये लगन से जापान की भाषा एवं संस्कृति को समझने का प्रयास करना होगा। उन्होंने कहा कि योजना के पहले चरण में प्रदेश के 200 युवाओं को जापान भेजने के प्रयास किये जा रहे हैं। इसके बाद आवश्यकता अनुसार संख्या में और वृद्धि की जायेगी। आयुक्त ओबीसी कल्याण श्री गोपाल चंद्र डाड ने बताया कि योजना के क्रियान्वयन के लिये जेनराइज कंपनी का चयन किया गया है। साथ ही राष्ट्रीय स्किल डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन की मदद भी ली जा रही है। देश भर में मध्यप्रदेश प्रथम राज्य है, जहाँ ओबीसी वर्ग के युवाओं को योजना में विदेश जाने में मदद दी जा रही है। प्रथम बेच के चयनित युवाओं को भोपाल में 3 महीने का प्रशिक्षण दिये जाने की व्यवस्था की गई है। राज्य सरकार की ओर से चयनित युवा को एक लाख रूपये की राशि अनुदान के रूप में उपलब्ध कराई जा रही है। हितग्राही को शेष एक लाख रूपये की राशि ऋण के रूप में भी उपलब्ध कराई जाएगी। प्रशिक्षण केन्द्र प्रभारी डॉ. गौतम और श्री सिसोदिया ने भी संबोधित किया।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
Advt.