विकास यात्रा से जनोन्मुखी प्रशासन और जन-कल्याण सुनिश्चित करें

Updated on 12-02-2023 07:53 PM

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि विकास यात्राओं के माध्यम से जनोन्मुखी प्रशासन के साथ अधिक से अधिक जन-कल्याण के कार्य सुनिश्चित करें। सेवा हमारा धर्म है। नागरिकों से संवाद हो और विभिन्न योजनाओं का लाभ उन्हें मिले, हम इसके लिए ही हैं। पूरी गंभीरता के साथ जनता की बेहतर सेवा होना चाहिए। सीएम जन-सेवा मित्रों और योजनाओं का क्रियान्वयन जानने के लिए जिन सीएम फैलोज को जिलों में दायित्व दिया गया है, उन्हें भी विकास यात्रा से सक्रिय रूप से जुड़ना है। मुख्यमंत्री श्री चौहान 12 फरवरी को सीएम फैलोज से चर्चा कर विकास यात्राओं के संबंध में फीड बैक प्राप्त करेंगे।

मुख्यमंत्री श्री चौहान आज समत्व भवन से वीडियो कांफ्रेंस से विभिन्न जिलों में विकास यात्राओं के माध्यम से विभिन्न नवाचारों और जन-कल्याण की गतिविधियों की जनकारी ले रहे थे। उन्होंने आज टीकमगढ़, देवास, कटनी, शिवपुरी, राजगढ़, मुरैना, सिवनी, इंदौर, पन्ना, अनूपपुर, नरसिंहपुर, अशोक नगर, रायसेन, छिन्दवाड़ा, नीमच,रतलाम, विदिशा और मंदसौर जिलों के जन-प्रतिनिधियों से संवाद किया।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि विकास यात्रा 5 फरवरी से प्रारंभ हुई हैं। जिलों में हो रहे नवाचार प्रशंसनीय हैं। मुख्यमंत्री ने बेसहारा बच्चों की मदद के लिए अशोक नगर में की गई पहल के लिए प्रशासन के अधिकारियों और जन-प्रतिनिधियों को बधाई दी।

विकास यात्रा एक महायज्ञ, जिलों में हो रहे नवाचार

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि विकास यात्रा महायज्ञ के रूप में परिवर्तित हो गई है। यह सिर्फ कर्मकाण्ड न होकर जनता की जिंदगी बदलने की कोशिश है। बैठक में बताया गया कि विकास यात्राओं में अनेक नवाचार हुए हैं। भोपाल जिले में स्वास्थ्य शिविर लगाए गए हैं। सफाई कर्मियों का सम्मान किया गया है। इंदौर में जन-भागीदारी से आँगनवाड़ियों को समृद्ध किया जा रहा है। रीवा में निशक्त जन-कल्याण, दिव्यांग व्यक्तियों को मोटराइज्ड ट्रायसिकल, रायसेन में अंकुर अभियान, देवास में विकास की दीवार, हरदा में जल संरक्षण, मुरैना में स्व-सहायता समूहों को आजीविका गतिविधियों से जोड़ने, दतिया में नल जल योजनाओं के संचालन, प्रत्येक ग्राम में विकास प्रवक्ता बनाने, सीधी जिले में अच्छा सामाजिक कार्य करने वालों को ग्राम रत्न सम्मान, उज्जैन में सैनिकों और उनके परिजनों का सम्मान, नरसिंहपुर में आयुष्मान कार्ड बनाने और एनीमिया मुक्ति के अभियान, मंडला में विकास उपवन, राजगढ़ जिले में हितग्राहियों को जन-अधिकार पत्र देने, श्योपुर जिले में ग्रामों में चीता स्वागत रैली और वनों की रक्षा के लिए कुल्हाड़ी त्यागो अभियान, सीहोर में प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना और जीवन ज्योति योजना के बेहतर क्रियान्वयन, झाबुआ में कुपोषित बच्चों को स्वास्थ्य परीक्षण और पोषण का लाभ देने, अशोक नगर में बस में लाइब्रेरी प्रारंभ करने, नीमच में नुक्कड़ नाटक से नशा मुक्ति का संदेश, कटनी में फाइलेरिया उन्मूलन और निवाड़ी में पशुपालन के लिए अनुदान और उपचार सहायता के नवाचार किए गए हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
Advt.