विवाद के चलते घर में घुसे, महिला चिल्लाती रही और आरोपियों ने केरोसिन डालकर जला दिया था जिंदा

Updated on 23-02-2023 06:29 PM

सागर के देवरी थाना क्षेत्र के करीब तीन साल पुराने महिला को जिंदा जलाने के मामले में अदालत ने फैसला सुनाया है। प्रकरण में अपर सत्र न्यायाधीश देवरी की कोर्ट ने सुनवाई करते हुए आरोपी गनपत पुत्र गंगाराम अहिरवार, राजकुमार पुत्र सुखई अहिरवार और नीरज पुत्र गनपत को हत्या की धारा में दोषी पाते हुए आजीवन कारावास और दो हजार रुपए जुर्माने की सजा सुनाई है। मामले में एक अन्य आरोपी अव्यस्क होने से उसका विचारण किशोर न्याय बोर्ड में विचाराधीन है। शासन की ओर से प्रकरण में पैरवी वरिष्ठ सहायक जिला लोक अभियोजन अधिकारी लक्ष्मी प्रसाद कुर्मी ने की।

अभियोजन के मीडिया प्रभारी के अनुसार 24 मई 2020 को देवरी थाना पुलिस को देवरी अस्पताल से सूचना मिली थी कि आग से झुलसने के कारण विमला को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना पर पुलिस अस्पताल पहुंची और आहत विमला के बयान लिए।

बयानों में मृतका विमला ने बताया था कि 22 मई 2020 की रात भाई बलराम और चाचा की साराज आरती कहीं भाग गए। इसी बात को लेकर 24 मई 2020 की रात वह दरवाजे पर खड़ी थी। मम्मी-पापा पड़ोस में गए थे। तभी आरोपी गनपत, राजकुमार, नीरज और जितेन्द्र आए। वे भाई बलराम और मम्मी-पापा को गालियां देने लगे। उन्हें गालीगलौज करने से मना किया तो वे मारपीट करने के लिए घर के अंदर घुस आए। डर के कारण विमला खाना बनाने वाले कमरे में पहुंची और दरवाजा बंद करने लगी। तभी आरोपी मौके पर पहुंचे और धक्का मारकर दरवाजा खोल दिया। अंदर पहुंच गए।
केरोसिन डाला और लगा दी माचिस की तीली
खाना बनाने वाले कमरे में पहुंचकर आरोपियों ने केरोसिन की कुप्पी उठाई और विमला के ऊपर केरोसिन डाल दिया। वह आरोपियों से बचने के लिए भागने लगी तो आरोपियों ने हाथ पकड़ लिया। इसी दौरान आरोपी गनपत ने माचिस उठाई और तीली जलाकर विमला पर फेंक दी। आग की लपटों से घिरी विमला दौड़कर घर के आंगन में आ गई और बचाने के लिए चिल्लाने लगी। जिसके बाद चारों आरोपी मौके से भाग गए। वहीं परिवार वालों ने पहुंचकर जैसे-तैसे आग बुझाई। डायल-100 पुलिस की मदद से विमला को गंभीर अवस्था में देवरी स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। जहां प्राथमिक उपचार के दौरान जिला अस्पताल सागर रैफर किया गया। इलाज के दौरान विमला ने दमतोड़ दिया। सूचना पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ हत्या समेत अन्य धाराओं में प्रकरण दर्ज किया।
वारदातस्थल पर मिले साक्ष्य और विमला के बयानों पर सुनाई सजा
प्रकरण में जांच करते हुए पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार किया। जांच पूरी होने पर चालान कोर्ट में पेश किया। न्यायालय ने मामले में सुनवाई शुरू की। सुनवाई के दौरान अभियोजन ने वारदातस्थल से मिले साक्ष्य, मृतका विमला के बयान और गवाहों को न्यायालय के सामने पेश किया। कोर्ट ने दोनों पक्षों को सुना। जिसके बाद न्यायालय ने साक्ष्यों के आधार पर फैसला सुनाते हुए पिता-पुत्र समेत तीन आरोपियों को उम्रकैद की सजा सुनाई है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
Advt.