विकास यात्राओं में उत्साह मुख्यमंत्री श्री चौहान की कल्याणकारी योजनाओं का परिणाम : खनिज मंत्री श्री सिंह

Updated on 22-02-2023 05:46 PM

खनिज साधन और श्रम तथा नर्मदापुरम जिले के प्रभारी मंत्री श्री बृजेन्द्र प्रताप सिंह जिले में विकास यात्रा में शामिल हुए। उन्होंने विकास यात्रा के दौरान 12 करोड़ रूपये से अधिक के विकास कार्यों का शिलान्यास और भूमि-पूजन किया। मंत्री श्री सिंह ने कहा कि यात्रा से गाँवों में हर्ष, उल्लास और उमंग का वातावरण है। जन-जन का उत्साह मुख्यमंत्री श्री चौहान के नेतृत्व में चलाये जा रहे जन-कल्याण और विकास कार्यों का परिणाम है। विकास यात्रा में स्थानीय विधायक श्री प्रेम शंकर वर्मा भी मौजूद रहे।

मंत्री श्री सिंह ने जिले के सिवनी-मालवा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम बासनिया और बावड़िया भाऊ में यात्रा में शामिल होकर कहा कि सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रत्येक वर्ग को मिल रहा है। सरकार सभी वर्गों के विकास के लिये कृत-संकल्पित होकर नई-नई योजनाएँ निर्मित कर उन्हें सफलतापूर्वक क्रियान्वित कर रही है। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने बहनों के आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में एक ओर महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए लाड़ली बहना योजना बनाई है, जिसमें पात्र बहनों के खाते में हर माह एक हजार रूपये आयेंगे।

क्षेत्रीय सांसद श्री राव उदय प्रताप सिंह ने कहा कि नर्मदापुरम जिले के विकास और जन-कल्याण में कोई कसर नहीं छोड़ी जायेगी। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने लाड़ली बेटियों और बहनों का गौरव बढ़ाया है। स्थानीय विधायक श्री प्रेम शंकर वर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री चौहान और प्रभारी मंत्री श्री सिंह के नेतृत्व में जिले सहित सिवनी-मालवा विधानसभा क्षेत्र में तेजी से विकास कार्य हो रहे हैं। सिंचाई के क्षेत्र में विस्तार हुआ है, शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाएँ भी सुदृढ़ हुई हैं। विधानसभा क्षेत्र में 200 करोड़ रूपये की राशि के सड़क निर्माण कार्य जारी हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
Advt.