हर वर्ग को शासकीय योजनाओं का लाभ मिले : मंत्री श्री सखलेचा

Updated on 16-02-2023 05:24 PM

विकास यात्रा को जो अभूतपूर्व उत्साह, अपार जन-समर्थन और स्नेह मिल रहा है, यह सब प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के कुशल मार्गदर्शन एवं मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में मध्यप्रदेश में किए गए विकास कार्यों का परिणाम है। यह बात सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम एवं विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री श्री ओमप्रकाश सखलेचा ने विकास यात्रा के दौरान नीमच जिले के सरवानिया महाराज में जनसभा को संबोधित करते हुए कही।

विकास यात्रा नीमच जिले की जावद विधानसभा  मोरवन पंचायत से शुरू होकर रूपपुरा, बावल नई, मैलानखेड़ा, नगर परिषद सरवानिया महाराज, मोड़ी से होते हुए पालराखेड़ा पंचायत में समाप्त हुई। इस दौरान मंत्री श्री सखलेचा ने करोड़ों रूपये के विकास कार्यों का भूमि-पूजन एवं लोकार्पण किया।

श्री सखलेचा ने कहा कि यह विकास यात्रा अंतिम पंक्ति के अंतिम व्यक्ति को सरकार की योजनाओं का लाभ देने का अभियान है। उन्होंने कहा कि आमजन को हर वो सुविधा उपलब्ध हो जिनके वे हकदार हैं, इसके लिए राज्य सरकार प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है।

विकास यात्रा के दौरान मंत्री श्री सखलेचा ने नगर में आरसीसी नाला निर्माण, नगर परिषद में पार्क निर्माण, स्वच्छ भारत मिशन अंतर्गत सामुदायिक शौचालय निर्माण, नगर में विभिन्न नाली निर्माण सहित कई विकास कार्यों की सौगात दी।

मंत्री श्री सखलेचा ने नगर परिषद सरवानिया महाराज में करीब 2 करोड़ 95 लाख रुपए के कई विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमि-पूजन किया। उन्होंने जनता को राज्य सरकार द्वारा किए गए विकास कार्यों से अवगत कराया। उन्होंने जन-समस्याओं से सबंधित प्राप्त आवेदनों के शीघ्र निराकरण के निर्देश दिए। 


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
Advt.