विकास यात्रा से प्रत्येक पात्र हितग्राही को मिलेगा लाभ : गृह मंत्री डॉ. मिश्रा

Updated on 08-02-2023 05:11 PM

गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने विकास यात्रा के तीसरे दिन मंगलवार को विभिन्न गाँव में पहुँच कर हितग्राहियों को लाभान्वित किया। उन्होंने कहा कि 5 फरवरी संत रविदास जयंती से शुरू की गई विकास यात्रा से प्रत्येक हितग्राही को लाभान्वित किया जायेगा। विकास यात्रा प्रारंभ होने से अब तक जिले में 400 निर्माण एवं विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमि-पूजन किया जा चुका है।

गृह मंत्री डॉ. मिश्रा ने विकास यात्रा के तीसरे दिन ग्राम हमीरपुर, डगरई, लरायटा, फुलरा, गंधारी, लमायचा, रावतपुरा और ग्राम चिंतुआ में पहुँच कर पात्र हितग्राहियों को हितलाभ प्रदान किये। वे विकास यात्रा में आम जनता से रू-ब-रू होकर उन्हें शासन की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी दे रहे हैं। ग्रामीणों की समस्याओं को सुन कर मौके पर ही यथोचित निराकरण भी कर रहे हैं। मंत्री डॉ. मिश्रा ने कहा कि विकास यात्रा के दौरान समस्याओं के निराकरण के लिये शिविर भी आयोजित किये जा रहे हैं, जिससे जनता की समस्याओं को निराकृत किया जा सके।

मंत्री डॉ. मिश्रा ने विकास यात्रा में ग्राम लरायटा में 63 लाख रूपये, फुलरा में 62 लाख रूपये, गंधारी में 12 लाख 45 हजार रूपये, लमायचा में 21 लाख 94 हजार रूपये, रावतपुरा में 55 लाख रूपये, डगरई में 15 लाख 74 हजार रूपये और ग्राम हमीरपुर में 29 लाख रूपये के विकास कार्यों की सौगात दी।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
Advt.