विकास यात्रा में हर पात्र व्यक्ति को मिलेगा योजनाओं का लाभ: वित्त मंत्री श्री देवड़ा

Updated on 11-02-2023 05:40 PM

वित्त, वाणिज्यिक कर, योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी मंत्री तथा कटनी जिले के प्रभारी मंत्री श्री जगदीश देवड़ा ने कहा है कि विकास यात्रा का मुख्य उद्देश्य शासन की हितग्राही मूलक एवं स्व-रोजगार मूलक योजनाओ से वंचित रह गए पात्र हितग्राहियों को लाभान्वित करना है। इसी उद्देश्य के साथ कटनी सहित संपूर्ण मध्यप्रदेश में गाँव-गाँव विकास यात्रा निकाली जा रही है। शासकीय योजनाओं से पात्र वंचित नागरिकों को लाभान्वित किया जा रहा है। मंत्री श्री देवड़ा कटनी जिले के बड़वारा विधानसभा के ग्राम पंचायत बड़वारा में विकास यात्रा के दौरान जन-संवाद कर रहे थे।

विभिन्न सौगातें दी

जन-संवाद के दौरान प्रभारी मंत्री श्री जगदीश देवड़ा ने विकासखंड ढीमरखेड़ा में 13 करोड़ 4 लाख की लागत के 132/33 के. व्ही. उप केंद्र का लोकार्पण और 2 करोड़ से अधिक राशि के विकास कार्यों का भूमि-पूजन एवं लोकार्पण किया।

प्रभारी मंत्री श्री देवड़ा ने बड़वारा ग्राम पंचायत के जनजातीय मोहल्ले में सड़क एवं नाली निर्माण के लिए 10 लाख रूपए और हाट बाजार में समतलीकरण एवं फर्शीकरण के लिए 8 लाख रूपए की स्वीकृति दी। साथ ही सिलौड़ी स्थित विरासनी माता मंदिर में सामुदायिक भवन निर्माण के लिए 20 लाख रूपए की घोषणा की। श्री देवड़ा ने शासकीय महाविद्यालय बड़वारा की छात्राओं द्वारा कॉलेज में पुस्तकालय, सीसीटीवी कैमरा, खेल मैदान का समतलीकरण, कंप्यूटर की मांग को शीघ्र पूर्ति करने की बात कही। मंत्री श्री देवड़ा ने जिले को फाइलेरिया रोग मुक्त कराने के लिए सभी से दवा खाने और अपने आस-पड़ोस के लोगों को भी दवा खाने के लिए प्रेरित करने का संकल्प दिलाया।

श्री देवड़ा ने बताया कि प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना में कटनी जिले के 1 लाख 84 हजार हितग्राहियों को नि:शुल्क गैस कनेक्शन दिया गया है। उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार गरीब, मजदूर, किसान और सभी वर्गों की चिंता कर रही है। देश में वर्ष 2024 तक हर गरीब के पास पक्का घर होगा और उनके घरों में नल से शुद्ध जल पहुँचेगा। उन्होंने बताया कि जिले में 5 लाख 50 हजार लोगों के आयुष्मान कार्ड बने हैं। योजना में 5 लाख रूपये तक के निःशुल्क इलाज का प्रावधान है। जिले में 1 लाख 20 हजार लोगों के घरों में शुद्ध पेयजल पहुँच रहा है। दिसंबर 2023 तक राशन पात्रता पर्चीधारकों को निःशुल्क खाद्यान्न मिलेगा, सरकार ने इसकी व्यवस्था की है। प्रभारी मंत्री श्री देवड़ा ने कन्या-पूजन और माँ सरस्वती के चित्र में माल्यार्पण तथा दीप प्रज्ज्वलन किया।

विकास यात्रा के दौरान जन-प्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणों की उपस्थिति रही।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
Advt.