फाइलेरिया के विरूद्ध अभियान में सब निभाए सहभागिता : वित्त मंत्री श्री देवड़ा

Updated on 11-02-2023 05:41 PM

वित्त, वाणिज्यिक कर, योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी मंत्री और कटनी जिले के प्रभारी मंत्री श्री जगदीश देवड़ा की मौजूदगी में कटनी जिले के लगभग पाँच हजार नागरिक, छात्र-छात्राएँ, शासकीय कर्मी और जन-प्रतिनिधि ने फाइलेरिया से बचाव के लिए डीईसी और एल्बेंडाजोल की गोली का सामूहिक सेवन किया।

वित्त मंत्री श्री देवड़ा ने फाइलेरिया की बीमारी के खिलाफ प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा चलाए जा रहे अभियान की जानकारी दी। उन्होंने इस दिशा में जिला प्रशासन द्वारा चलाए जा रहे अभियान की प्रशंसा की और नागरिकों से दवा का सेवन कर जिले को फाइलेरिया मुक्त बनाने की अपील की। मंत्री श्री देवड़ा ने कहा गाँव-गाँव, गली-गली और घर-घर जाकर लोगों को फाइलेरिया की दवा खिलाई जायेगी।

कलेक्टर श्री अवि प्रसाद ने गोली सेवन के तौर-तरीकों और जिला प्रशासन के क्विज कार्यक्रम की जानकारी दी। उन्होंने जिले को फाइलेरिया मुक्त बनाने के लिये सभी को सहभागी बनने की अपील की। इस दौरान फाइलेरिया से बचाव के लिए लघु फिल्म का प्रदर्शन भी किया गया।

विधायक श्री संदीप जायसवाल, महापौर श्रीमती प्रीति संजीव सूरी, नगर निगम अध्यक्ष श्री मनीष पाठक सहित जन-प्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित रहे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
Advt.