आबकारी विभाग की कमाई 1252.31 करोड़ घटी

Updated on 05-09-2021 11:02 PM
भोपाल । कोरोना आपदा ने शासन को आबकारी आय पर ब्रेक लगा दिया है। कोरोना आपदा से पूर्व आबकारी विभाग की आय में प्रति वर्ष लगभग 1250 करोड़ की वृद्धि हो रही थी जो कोरोना के कारण पिछले दो साल से घटती जा रही है। नतीजा, आमदनी के आंकड़े करीब-करीब दो साल पुरानी स्थिति में पहुंच गए हैं।
वर्ष 2019-20 में विभाग को 10773.29 करोड़ रुपए की आय हुई थी। वहीं 2020-21 में 9520.96 करोड़ रुपए हुई। इसमें 1252.31 करोड़ रुपए की कमी आई। अब 2021-22 में आमदनी का आंकड़ा 10 हजार करोड़ रुपए तक रहने की संभावना है, जबकि सामान्य स्थिति में यह राशि 13 हजार करोड़ तक पहुंच सकती थी। इस स्थिति के चलते विभागीय अधिकारी अब आय बढ़ाने की चिंता में है।
उप दुकान खोलने की चर्चा, पर नहीं हुआ अमल
मुरैना सहित प्रदेश के कुछ जिलों में अवैध व जहरीली शराब से मौतों के बाद एसआईटी की रिपोर्ट को आधार बनाकर उप दुकानों को खोलने की चर्चा हुई थी लेकिन इस पर अमल नहीं हो सका। इसके पीछे भी कारण, राजनीतिक विरोध बताया गया।
राजनीतिक विरोध के चलते दस वर्ष से नहीं खुली नई शराब दुकानें
प्रदेश में अंतिम बार शराब की नई दुकानें 2011 में खोली गई थीं। 10 वर्ष से दुकानों की संख्या में भी वृद्धि नहीं की गई है। देश के अन्य राज्यों की तुलना में भी मध्य प्रदेश में शराब दुकानों की संख्या कम है। पिछले चार वर्ष से विभाग व शासन शराब दुकानों की संख्या बढ़ाने की कोशिश कर रहा है, इसके लिए प्रस्ताव भी बने लेकिन राजनीतिक विरोध के चलते नई दुकानें नहीं खोली गईं। अवैध शराब का कारोबार बढऩे के पीछे भी यही वजह मानी जा रही है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.