होलकर स्टेडियम के ड्रेसिंग रूम में घुसे फैन, पुजारा संग सेल्फी ली; एक अरेस्ट

Updated on 04-03-2023 08:36 PM

इंदौर के होलकर स्टेडियम में भारत-आस्ट्रेलिया क्रिकेट मैच के दौरान दो फैन भारतीय खिलाड़ियों के ड्रेसिंग रूम तक पहुंच गए। ये बात भी सामने आ रही है कि इनमें से एक फैन ने क्रिकेटर चेतेश्वर पुजारा के साथ सेल्फी भी ली। इसकी जानकारी मिलते ही पुलिस महकमा और एमपीसीए के अधिकारी भी सक्ते में आ गए। पुलिस ने दोनों फैन को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस ने मेवाती मोहल्ला के रहने वाले कय्यूम पिता मोहम्मद जाकिर मेव और जावेद पिता मो. यूसुफ को गिरफ्तार किया है। हालांकि टीम के ड्रेसिंग रूम में सिर्फ जावेद ही घुसा था। गुरुवार शाम करीब 4.30 बजे उसने ये हरकत की। वह पुलिस सुरक्षा को चकमा देकर किचन के रास्ते से ड्रेसिंग रूम में एंटर हुआ। पुलिस ने उसके मोबाइल से सेल्फी डिलीट करवा दी है। घटना के बाद बम निरोधक दस्ते ने भी ड्रेसिंग रूम के साथ ही सभी जगह की चेकिंग की।

पुलिस ने किया गिरफ्तार जेल भेजा

पुलिस को दिए बयान में जावेद ने मैच खत्म होने के बाद रास्ता भटक कर गलती से ड्रेसिंग रूम में पहुंचने की बात कही। हालांकि उसने माना की ड्रेसिंग रूम में भारतीय खिलाड़ी को देखकर उसने उनके साथ सेल्फी ली। एक पुलिस अधिकारी के अनुसार भारतीय टीम 6 मार्च तक इंदौर में ही रहेगी और दोपहर के सत्र में होलकर स्टेडियम में प्रैक्टिस करेगी।

सुरक्षा पर उठ रहे सवाल

इंदौर में 1 मार्च से भारत-आस्ट्रेलिया के बीच होलकर स्टेडियम पर टेस्ट मैच खेला जा रहा था। किचन के रास्ते से होते हुए भारतीय खिलाड़ियों के ड्रेसिंग रूम तक पहुंचने के इस वाक्ये ने पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए है। जबकि मैच और खिलाड़ियों की सुरक्षा को लेकर भारी पुलिस फोर्स होलकर स्टेडियम के अंदर और बाहर तैनात किया गया था।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
Advt.