किसानों ने बंद कराया बाजार, केंद्रीय मंत्री ने कहा- नियमों के आधार पर होगा निर्णय

Updated on 25-02-2023 11:50 PM

अटल प्रोग्रेस- वे की जद में आ रही जमीनों के बदले चार गुना मुआवजा दिए जाने की मांग लेकर शनिवार को जिले के किसान शहर की सड़क पर उतर आए। उन्होंने मुआवजा प्रक्रिया का विरोध करते हुए शहर में घूम कर दुकानों को बंद कराया। इस दौरान दुकानें बंद नहीं करने वाले कई दुकानदारों से किसानों की नोकझोंक भी हुई।

किसानों का कहना है कि अटल प्रोग्रेस- वे की जद में उनकी बेशकीमती जमीनें आ रही हैं। प्रशासन जमीन के बदले दोगुना जमीन दे रहा है, जबकि किसानों की मांग है कि, उन्हें जमीन के बदले जमीन की बाजार कीमत से चार गुना ज्यादा मुआवजा दिया जाए। प्रदर्शन के कारण दोपहर तक बाजार बंद रहे। इसके बाद उन्होंने सीएम के नाम जिला प्रशासन के अधिकारियों को ज्ञापन भी सौंपा, किसानों की मांग है कि, उन्हें जमीन के बदले चार गुना मुआवजा दिया जाए।

बाजारू कीमत से 4 गुना मुआवजा दे सरकार

अटल प्रोग्रेस वे किसान संघर्ष समिति के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों का कहना है कि उनकी जमीनों की कीमत ज्यादा है। प्रशासन बीहड़ की जमीन दे रहा है, इसे लेकर वह संतुष्ट नहीं हैं। जमीन की कीमत के आधार पर सरकार उनका चार गुना ज्यादा मुआवजा दे।

सरकार कुछ नहीं कह सकती: तोमर

केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह ने इस बारे में कहा कि सरकार कुछ नहीं कह रही, सरकार वही कहेगी जो नियम है, आपके और हमारे कहने से नियम नहीं बदलेंगे। केंद्रीय कृषि ने कहा कि मुआवजा प्रक्रिया नियमों के अनुसार होगी, नियम कोई हम तो बनाते नहीं जो नियम है, वही होगा।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
Advt.