पांच साल बाद यूटीडी में 10 फीसद बढ़ेगी फीस, 30 अप्रैल तक मांगे प्रस्ताव

Updated on 12-04-2024 12:30 PM
इंदौर। कोरोना संक्रमण के कारण देवी अहिल्या विश्वविद्यालय पांच साल बाद अपने पाठ्यक्रम की फीस बढ़ाने पर विचार कर रहा है। तक्षशिला परिसर स्थित यूनिवर्सिटी टीचिंग डिपार्टमेंट (यूटीडी) से संचालित पाठ्यक्रम की आठ से दस फीसद फीस में वृद्धि की जाएगी। इसके लिए फीस विनियामक समिति ने विभागों से प्रत्येक पाठ्यक्रम की फीस का विवरण मांगा है। यह प्रस्ताव 20 दिनों यानी 30 अप्रैल तक समिति को भिजवाना है। उसके आधार पर समिति बैठक कर फैसला लेगी। अधिकारियों के अनुसार बैठक मई के अंतिम सप्ताह में होगी।
वर्ष 2019 में विश्वविद्यालय ने अपने पाठ्यक्रम की ट्यूशन फीस में आठ प्रतिशत की बढ़ोतरी की। 2020 में महामारी को फैलने से रोकने को लेकर देशभर में लाकडाउन लगा। इस दौरान कई परिवारों की आर्थिक स्थिति बिगड़ गई थी। विश्वविद्यालय ने इसे ध्यान में रखते हुए 2020-2021 और 2020 में फीस शेड्यूल को लेकर बदलाव नहीं किया। बीते साल अधिकांश विभागाध्यक्षों ने फीस संबंधित प्रस्ताव नहीं भेजा था।
फरवरी में विश्वविद्यालय ने फीस विनियामक समिति बनाई है, जिसमें आइईटी डायरेक्टर डा. संजीव टोकेकर, आइआइपीएस निदेशक डा. बीके त्रिपाठी, स्कूल आफ सोशल साइंस की विभागाध्यक्ष डा. रेखा आचार्य, वित्त नियंत्रक और विकास विभाग के प्रभारी को सदस्य बनाया है। मार्च में पहली बैठक बुलाई और फीस बढ़ाने पर जोर दिया। विभागाध्यक्षों से फीस संबंधित प्रस्ताव मांगे हैं।
28 विभागों में 130 पाठ्यक्रम
विश्वविद्यालय के तक्षशिला परिसर में 28 विभागों बने हैं। यहां से संचालित होने वाले 130 स्नातक-स्नातकोत्तर औ़र इंटीग्रेटेड कोर्स हैं। लगभग 18 हजार विद्यार्थी पढ़ते हैं, मगर नया फीस शेड्यूल 2024-25 में प्रवेश लेने वाले विद्यार्थियों पर लागू होगा। प्रत्येक विभाग को प्रवेश प्रक्रिया से पहले फीस के बारे में विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर नई दरों का उल्लेख करना होगा।
कार्यपरिषद में लगेगी मुहर
अधिकांश विभाग घाटे में होने के कारण फीस बढ़ाने पर राजी हैं। विभागों से प्रस्ताव मिलने के बाद समिति की बैठक होगी। बाद में फीस वृद्धि पर कार्यपरिषद की मुहर लगेगी। फिर नया फीस शेड्यूल लागू होगा। अधिकारियों के अनुसार 2018 में आठ से दस फीसद फीस बढ़ाने का नियम बना था। उसके ऊपर फीस में वृद्धि करना मुमकिन नहीं है। वैसे कार्यपरिषद प्रस्ताव में संशोधन भी कर सकती है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
Advt.