भोपाल में बुक डिपो समेत तीन दुकानों में भीषण आग:बुक्स, एसी और फर्नीचर जला

Updated on 09-12-2022 05:13 PM

राजधानी भोपाल के इब्राहिमपुरा इलाके में गुरुवार देर रात एक बुक डिपो में आग लग गई। आग इतनी भीषण थी कि उसने पास की 2 दुकानों को भी जद में ले लिया। ज्यादा धुआं निकलने से फायरकर्मियों को कांच और ताले तोड़ने पड़े। करीब चार घंटे में आग पर काबू पाया जा सका। आग से सैकड़ों बुक, एसी और फर्नीचर जलकर खाक हो गया। वहीं, पास में रहने वाले कई परिवार धुएं के कारण परेशान होते रहे।

रात डेढ़ बजे लोगों ने बरसों पुराने लॉयल बुक डिपो में से धुआं निकलते हुए देखा। डिपो में हजारों बुक रखी थीं। पास की दो दुकानों में भी आग लगने से धुआं निकल रहा था। तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई। फतेहगढ़ फायर स्टेशन से पहुंचे दमकलें और टैंकरों से आग पर काबू पाया जाने लगा, लेकिन धुआं इतना ज्यादा था कि फायरकर्मी आग नहीं बुझा पा रहे थे।

दूसरी मंजिल पर फॉल सीलिंग में लगी थी आग, सबकुछ जल गया
फायर फाइटर अदनान मेहबूब और ड्राइवर आरिफ भाई ने बताया कि बुक डिपो की दूसरी मंजिल पर फॉल सीलिंग में आग लगी थी। संभवत: शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लगी। जब मौके पर पहुंचे तो धुएं की वजह से आग बुझाने में परेशानी हो रही थी। पास की दुकानों में भी ज्यादा धुआं निकल रहा था। एक दुकान में शूज रखे थे। आग बुझाने के लिए कांच और शटर के ताले तोड़े गए। इसके बाद आग बुझाने का प्रयास करने लगे। करीब चार घंटे में आग पर पूरी तरह से काबू पाया जा सका।

बरसों पुरानी बुक्स जली
आग की वजह से डिपो में रखी बरसों पुरानी सैकड़ों बुक्स जल गई। वहीं, चार एयर कंडिशनर (एसी) और फर्नीचर जल गया। पास की दुकानों में भी खासा नुकसान हुआ है।

माल निकालने में लगे दुकानदार
आग लगने की जानकारी लगते ही दुकानदार भी मौके पर पहुंचे और माल बाहर निकालने में लगे रहे। काफी देर तक वे मशक्कत करते रहे। उधर, धुआं निकलने और आग लगने से आसपास के रहवासी परेशान होते रहे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
Advt.