मेट्रो ट्रेन का पांचवां रैक भोपाल पहुंचा, सितंबर से होगा संचालन

Updated on 20-03-2024 12:18 PM

भोपाल। राजधानी में सितंबर 2024 से मेट्रो का कमर्शियल रन शुरू करना है। इसके लिए एम्स से सुभाष नगर के बीच प्रायोरिटी काॅरिडोर का काम तेजी से किया जा रहा है। वहीं मेट्रो ट्रेन के रैक आने का सिलसिला भी जारी है। मंगलवार को मेट्रो का पांचवां रैक भोपाल पहुंच गया है। अब इसका सेफ्टी ट्राॅयल किया जाएगा। इसके पहले चार और मेट्रो ट्रेन शहर में आ चुकी है। शहर में पहले चरण में 27 मेट्रो ट्रेन का संचालन किया जाना है। इसमें पांच ट्रेन आने के बाद 22 और ट्रेन आना बाकी है।

बता दें कि तीन अक्टूबर को मेट्रो का ट्रायन रन किया गया था। अब इसकी रूटीन टेस्टिंग आरकेएमपी से सुभाष नगर डिपो के बीच की जा रही है। इसमें अधिकारी मेट्रो के पार्टस और उसके कम्यूनिकेशन को समझ रहे हैं। अब इसका वेलिडेशन कर देखा जाएगा कि मेट्रो व ट्रैक में कोई कमी तो नहीं है। इसके बाद जनवरी 2024 में मेट्रो रेल सुरक्षा आयुक्त इस मार्ग की संरक्षा को परखेंगे। उनके संतुष्ट होने के बाद प्रायोरिटी काॅरिडोर पर मेट्रो के कामर्शियल रन की अनुमति दी जाएगी।

प्रायोरिटी काॅरिडोर का 90 प्रतिशत काम पूरा

राजधानी के रहवासियों का मेट्रो में चढ़ने का सपना जल्द ही पूरा होने वाला है। एम्स से सुभाष नगर के बीच प्रायोरिटी काॅरिडोर का 90 प्रतिशत काम पूरा हो गया है। हबीबगंज नाके के पास स्टील ब्रिज बनाने का काम चल रहा है। इसके बनते ही एम्स से सुभाष नगर तक मेट्रो का कामर्शियल रन शुरू कर दिया जाएगा।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
Advt.