होशंगाबाद-नरसिंहपुर लोकसभा के लिए आज से जमा होना नामांकन शुरू

Updated on 28-03-2024 02:29 PM

होशंगाबाद-नरसिंहपुर संसदीय सीट पर 26 अप्रैल को होने वाले मतदान के लिए नामांकन प्रक्रिया आज से शुरू हो गई। 28 मार्च, 30 मार्च और 1 से 4 अप्रैल तक नामांकन न्यायालय कलेक्टर नर्मदापुरम में सुबह 11 से दोपहर 3 बजे तक जमा हो सकेंगे। भाजपा प्रत्याशी चौधरी दोपहर 12 बजे अपना मुहूर्त का नामांकन जमा करेंगे। उनके साथ में नर्मदापुरम विधायक डॉक्टर सीतासरन शर्मा, सोहागपुर विधायक विजयपाल सिंह, सिवनी मालवा विधायक प्रेमशंकर वर्मा और भाजपा जिलाध्यक्ष माधवदास अग्रवाल नामाकंन जमा करने पहुंचे। कलेक्टर व रिटर्निंग अधिकारी सोनिया मीना के समक्ष चौधरी ने नाम निर्देशन पत्र दाखिल किया। इसके बाद 1 अप्रैल को मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव, विधायकों के साथ नामांकन रैली निकाल कलेक्ट्रेट नामांकन दाखिल करने पहुंचेगे।

नाम निर्देशन पत्र न्यायालय कलेक्टर नर्मदापुरम एवं रिटर्निंग अधिकारी 17 होशंगाबाद संसदीय निर्वाचन क्षेत्र में प्राप्त किए जाएंगे। एक अभ्यर्थी एक निर्वाचन क्षेत्र के लिए अधिकतम 4 नाम निर्देशन पत्र दाखिल कर सकता हैं, एक अभ्यर्थी 2 से अधिक निर्वाचन क्षेत्रो के लिए नामांकन नहीं कर सकेगा। रिटर्निंग अधिकारी कार्यालय के 100 मीटर परिधि में अधिकतम 3 वाहन एवं रिटर्निंग अधिकारी के कक्ष में अभ्यर्थी सहित अधिकतम 5 व्यक्तियों को प्रवेश दिया जाएगा।

नामांकन पत्रों की संवीक्षा

नामांकन पत्रों की संवीक्षा 05 अप्रैल को कार्यालयीन समय में की जाएगी, नामांकन की वापसी 08 अप्रैल तक होगी। नामांकन के लिए आवश्यक दस्तावेज प्रारूप ए एव बी नामांकन के अंतिम दिवस 3 बजे तक, जमानत राशि 25000 रुपए नगद या चालान द्वारा अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति के अभ्यर्थियों के लिए राशि 12500 रुपए देय होगी। पृथक नवीन बैंक खाता, मतदाता सूची की प्रमाणित प्रति संवीक्षा के समय तक, रिटर्निंग अधिकारी के समक्ष शपथ / प्रतिज्ञान संवीक्षा दिनांक के पहले, फोटो एवं नमूना हस्ताक्षर, नाम निर्देशन पत्र प्रारूप 2-ए, शपथ पत्र प्रारूप 26 नामांकन के अंतिम दिवस 3 बजे तक लिण् जाएंगे। अभ्यर्थी ऑनलाइन आवेदन भी कर सकेंगे आयोग द्वारा व्यवस्था की गई हैं। अभिलेखों का सत्यापन रिटर्निंग कार्यालय में किया जाएगा। ऑनलाइन नामांकन के लिए भारतीय चुनाव आयोग के सुविधा पोर्टल के माध्यम से उम्मीदवारों को नामांकन फार्म और शपथ पत्र फॉर्म 26 में अपने व्यक्तिगत विवरण की ऑनलाइन डेटा प्रविष्टि करने के लिए सुविधा प्रदान की गई है। अभ्यर्थी encore.eci.gov.in पर ऑनलाइन नॉमिनेशन की प्रक्रिया संपन्न कर सकते हैं।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
Advt.