दो वीडीयो बनाकर फायनेंस कर्मचारी ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

Updated on 05-09-2021 11:02 PM
भोपाल । राजधानी के अशोका गार्डन थाना इलाके में बजाज फाइनेंस के कर्मचारी ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। बताया गया है कि आत्मघाती कदम उठान से पहले मृतक ने सोशल मीडिया पर खुद के बनाए दो वीडियो पोस्ट किए। इन वीडियो में युवक अपने सीनियर पर आरोप लगाये है। वीडियो में उसने बताया कि मेरे अच्छेपन का सीनियर ने फायदा उठाया, मुझे झूठा फंसाया जा रहा है। मैं एक लाख रुपए नहीं दे सकता, जान दे रहा हूं। मामले की अशोका गार्डन पुलिस आगे की जॉच कर रही है। पुलिस के मुताबिक, शिवनगर हिनौतिया मे रहने वाला कार्तिक यादव बजाज फाइनेंस में नौकरी करता था। शनिवार रात वो घर वालो के सोने के बाद वह छत पर गया। ओर वहॉ बन रहे एक निर्माणाधीन कमरे में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया कि युवक ने 26 हजार रुपए की एक एलईडी खरीदी थी, जिसकी कि किस्तें उसने अपने सीनियर दीपक चौधरी को दी थीं, लेकिन दीपक ने किस्त नहीं भरीं। वहीं डीलर उससे अब उससे 1 लाख रुपए की मांग कर रहा था। जानकारी के अनुसार आत्महत्या से पहले बनाये गये वीडीयो मे दीपक ने कहा है कि " मैं कार्तिक यादव, अपने पूरे होश-ओ-हवास में यह कह रहा हूं] कि अमन इंटरप्राइजेज से मैंने 26 हजार रुपए की एक एलईडी टीवी फाइनेंस कराई थी। तब उस समय मैं बजाज फाइनेंस में काम करता था। मेरे सीनियर दीपक चौधरी ने अपने पिता के कार्ड से ये फाइनेंस कराया था। उन्होंने कहा था कि मैं किस्तें चुका दूंगा, तुम मुझे हर महीने पैसे देते रहना। मैंने कहा ठीक है। मैंने हर महीने 4-4 हजार रुपए दिए छह महीने तक। इसके बाद 2-2 हजार रुपए। तब मैं नया-नया बजाज में लगा था। आज के डेट में इन्होंने (दीपक चौधरी) ने कई लोगों को अपने पिता के कार्ड से फाइनेंस कराया है, और किस्तें नहीं भरी हैं। सामने वाले से पैसे ले लेते थे, और डीलर को नहीं देते थे। मेरे साथ भी ऐसा ही किया है। मेरे भोलेपन का फायदा उठाया है। आज मुझे बुलाया गया। मैंने डीलर से कहा कि मैंने इन्हें पूरे पैसे दे दिए हैं। तीन माह का इंसेंटिव भी रोक लिया है। दीपक अपनी बात से पूरी तरह मुकर गया है। डीलर ने मुझे 26 हजार रुपए की जगह 1 लाख रुपए भरने के लिए बोला है। डीलर ने कहा कि पैसे नहीं दिए तो 420 की सजा कराएंगे। ज्यादा से ज्यादा आपसे से यही अनुरोध है कि मैं यह पैसा नहीं भर सकता, क्योंकि मैंने कुछ गलत नहीं किया। जितना भी पैसा था मैं दीपक को दे चुका हूं। इसके बावजूद मूझे पूरी तरह से फंसाना चाह रहा है। ऐसे ही करके मोनू मारण, मयूर शर्मा व अन्य दो-तीन लोगों को फंसा दिया है। इस तरह से उसने 50 लाख रुपए का घोटाला किया है। डीलर के साथ बड़ी नाइंसाफी हुई है। मृतक कार्तिक दूसरे वीडियो में कह रहा कि मम्मी तुमने वो वीडियो देख लिया होगा। मम्मी अपने आप को संभालना, पापा को भी संभालना। बॉबी मेरे भाई तुझे अब इन दोनों को देखना है। मैं भूल गया था, मेरे भोलेपन का फायदा उठाया गया है। पर मैं क्या कर सकता हूं, क्योंकि मैंने कुछ गलत नहीं किया। आप लोग सोच रहे होंगे कि जब गलत नहीं किया तो सुसाइड क्यों की। मुझे फंसाया जा रहा है। पैसे भी दूंगा तो फंसाया जाएगा। कितनी भी सफाई दूं तब भी मुझे फंसाया जाएगा। मैं बहुत खुश था। नई जॉब लगी है, इंसेंटिव आती है। सैलरी अच्छी है। खुश था और कुछ नहीं। मुझे मम्मी-पापा के सपने पूरा करना था। मुझे नहीं पता था मेरे अच्छेपन का फायदा उठाया जाएगा। बस मैं आप सबसे बहुत प्यार करता हूं। जीवन में मैंने बहुत गलती की, मेरे मम्मी-पापा माफ करते रहे। दीपक चौधरी मुझे फंसा रहा है। अधिकारियो का कहना है कि मामले मे मर्ग कायम कर आगे की जॉच की जा रही है। पुलिस ने वीडीयो को जॉच के लिये भेजा है, इसके साथ ही पुलिस मृतक के परिवार वालो सहित दीपक ओर उन लोगो के ब्यान भी दर्ज करने की तैयारी मे है, जिनके नाम मृतक ने वीडीयो मे बताये है। पुलिस जॉच के बाद दीपक के खिलाफ मामला दर्ज कर सकती है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
 24 June 2026
भोपाल : फेडरेशन ऑफ रिटेलर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एफआरएआई) मध्य प्रदेश शाखा ने आज भोपाल में ‘मॉडर्न मार्केट में अवैध व्यापार का सामना’ (कन्फ्रंटिंग इलिसिट ट्रेड इन मॉडर्न मार्केट) विषय पर…
Advt.