करोंद क्षेत्र में 40 करोड़ की लागत से बनेगा फ्लाईओवर

Updated on 21-02-2023 07:04 PM

चिकित्सा शिक्षा मंत्री श्री विश्वास कैलाश सारंग ने कहा है कि करोंद क्षेत्र में बढ़ते ट्रेफिक के दबाव को देखते हुए फ्लाई ओवर का निर्माण किया जायेगा। फ्लाई ओवर से ट्रेफिक का दबाव कम होगा और क्षेत्रवासियों को आवागमन में सुविधा होगी। यह घोषणा मंत्री श्री सारंग ने नरेला विधानसभा के वार्ड 75 में विकास यात्रा के दौरान की।

मंत्री श्री सारंग ने कहा कि केंद्र एवं राज्य सरकार की जन-हितैषी योजनाओं को जन-जन तक पहुँचाने के साथ ही नागरिकों की समस्याओं के तत्काल समाधान के उद्देश्य के साथ निकाली जा रही विकास यात्रा को नरेला विधानसभा के नागरिकों का अपार जन-समर्थन मिल रहा है। सोमवार को मंत्री श्री सारंग विकास यात्रा लेकर वार्ड 75 और 69 में पहुँचे। यहाँ जनता ने यात्रा का भव्य स्वागत किया। यात्रा की शुरूआत में श्री सारंग ने केंद्र एवं राज्य सरकार की जन-कल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित हितग्राहियों को हितलाभ प्रमाण-पत्र वितरित किये। यहाँ उन्होंने आम नागरिकों की समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुना और तत्काल उपस्थित अधिकारियों को समस्या के निदान के लिये निर्देशित किया।

करोंद बनेगा भोपाल का उप नगर

मंत्री श्री सारंग ने कहा कि करोंद को भोपाल का उप नगर बनायेंगे। करोंद क्षेत्र में स्मार्ट सड़कों का निर्माण प्रगति पर है, जो करोंद चौराहे से मंडी तक बन रही हैं। वहीं करोंद चौराहे पर लगभग 40 करोड़ की लागत से फ्लाई ओवर भी बनेगा। इससे क्षेत्र के विकास की रफ्तार में और अधिक वृद्धि होगी। उन्होंने कहा कि वर्ष 2008 के पहले नरेला को पिछड़ी विधानसभा के रूप में देखा जाता था। वर्ष 2008 के बाद से हर घर नर्मदा जल, सड़कों का जाल, करोड़ों की लागत से नाले-नालियों का निर्माण और 6-6 फ्लाई ओवर की सौगात मिली है।

लाभार्थियों में किया हितलाभ वितरण

पंचवटी कॉलोनी और मयूर विहार की सभा में मंत्री श्री सारंग ने 315 से अधिक लाभार्थियों को केँद्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं से लाभान्वित हितग्राहियों को हितलाभ प्रमाण-पत्र वितरित किये। मंत्री श्री सारंग ने कहा कि विकास यात्रा के माध्यम से हितग्राहियों को केंद्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं का लाभ मिल रहा है। साथ ही यदि कोई व्यक्ति योजनाओं का लाभ लेने से वंचित रह गया है, तो उन्हें भी शीघ्र ही योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है।

संजीवनी केंद्रों के निर्माण के साथ कई सौगातें

मंत्री श्री सारंग ने पंचवटी कॉलोनी में संजीवनी केंद्र के भवन निर्माण का भूमि-पूजन किया। रहवासियों की माँग पर मंत्री श्री सारंग ने क्षेत्र में सड़क एवं नाले-नालियों के निर्माण के साथ ही पंचवटी कॉलोनी के पास बस स्टॉप निर्माण की घोषणा की। इसके अतिरिक्त श्री सारंग ने पंचवटी कॉलोनी, बृज कॉलोनी, रतन कॉलोनी की सभी गलियों में स्ट्रीट लाइट लगावने के साथ ही बृज कॉलोनी में दुर्गा मंदिर एवं श्री राम मंदिर के जीर्णोद्धार की भी घोषणा की। कृषक नगर के रहवासियों को सौगात देते हुए श्री सारंग ने शारदा मंदिर पर पार्क निर्माण के साथ ही सामुदायिक भवन के जीर्णोद्धार की भी घोषणा की। मंत्री श्री सारंग ने बैंक नगर में पार्क निर्माण, बी-सेक्टर में 2 सीसी सड़क और नाली निर्माण और आजाद नगर में संजीवनी केंद्र के लिये भवन निर्माण का भूमि-पूजन किया। क्षेत्रवासियों के आग्रह पर मंत्री श्री सारंग ने मयूर विहार में नाली निर्माण, बैंक नगर में सामुदायिक भवन का जीर्णोद्धार, अशोक विहार में मंदिर के जीर्णोद्धार के साथ ही क्षेत्र में खराब हो चुकी सभी सड़कों के डामरीकरण की भी घोषणा की।

5 मार्च से लाड़ली बहना योजना के पंजीयन के लिये हर वार्ड में लगेंगे शिविर

मंत्री श्री सारंग ने क्षेत्र की महिलाओं को मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा प्रारंभ की जा रही लाड़ली बहना योजना की जानकारी देते हुए बताया कि शासन की ओर से योजना के प्रत्येक लाभार्थी को 1000 रुपये मासिक दिये जायेंगे। इससे राज्य की महिलाओं को प्रतिवर्ष कुल 12 हजार रुपये प्राप्त होंगे। यह योजना निश्चित रूप से महिलाओं के जीवन को सकारात्मक रूप से प्रभावित करेगी। इस योजना का लाभ नरेला क्षेत्र के सभी पात्र हितग्राही तक पहुँचे, इसके लिये 5 मार्च से प्रत्येक वार्ड में पंजीयन शिविर लगाये जायेंगे।

15 मिनट में बनवाये पात्र हितग्राहियों के बीपीएल कार्ड

मंत्री श्री सारंग ने वार्ड 75 निवासी श्री मोहनलाल के गरीबी रेखा के राशन कार्ड न होने की समस्या पर तत्काल संबंधित अधिकारी को निर्देशित किया। इसके कुछ मिनटों के भीतर ही श्री मोहनलाल का बीपीएल क्रमांक जनरेट हो गया। मंत्री श्री सारंग की यह तत्परता देखकर सभी रहवासियों ने श्री सारंग का आभार माना।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
Advt.